Singrauli News: कोतवाली क्षेत्र में सफेद पत्थरों का अवैध कारोबार, रोजाना 5 से 10 ट्रैक्टरों से ढुलाई
Singrauli News: एनसीएल में ‘बिकमिंग साइबर ब्लैक बेल्ट’ सत्र, एआई आधारित साइबर अपराधों से बचाव के बता
Singrauli News: एनटीपीसी सिंगरौली के स्वास्थ्य शिविर में 150 ग्रामीणों की जांच, निःशुल्क दवाएं वितरि
Singrauli News: सिद्धाश्रम धाम में 22 सेवकों को मिला श्रमशक्ति पुरस्कार
UP Headmaster Bharti 2026: उत्तर प्रदेश में हेडमास्टर के 1172 पदों पर रजिस्ट्रेशन स्टार्ट
PM Modi to Visit Varanasi, Bhubaneswar on Sunday; to Inaugurate Garment Facility, RBI Data Centre
UP TGT Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में टीजीटी के 17,735 पदों पर आवेदन आज से शुरू
RRB Station Master Recruitment 2026: स्टेशन मास्टर के पदों पर रजिस्ट्रेशन 27 अक्टूबर से स्टार्ट होगा
Singrauli News: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, महिला और पुरुष की मौत, तीन गंभीर
Sidhi News: सीधी में कार्बाइड गन के निर्माण, बिक्री और इस्तेमाल पर प्रतिबंध
J&K Assembly Elections: BJP released list of 15 candidates for Jammu and Kashmir Assembly elections.
J&K Assembly Elections: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए भाजपा ने सोमवार 15 उम्मीदवारों की संशोधित सूची जारी की। दूसरे व तीसरे चरण की जारी की गई सूची को अमान्य घोषित किया गया है, इन्हें बाद में जारी किया जायेगा।
इससे पहले भाजपा ने तीनों चरणों के लिए अपने 44 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इसमें पहले चरण के लिए 15, दूसरे चरण के लिए 10 और तीसरे चरण के 19 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई थी। पहली लिस्ट में पूर्व डिप्टी सीएम निर्मल सिंह व कविन्द्र गुप्ता सहित भाजपा के कई दिग्गज नेताओं को टिकट नहीं दिया गया था।
संशोधित सूची के अनुसार प्रथम चरण में इंजीनियर सैयद शौकत गयूर पांपोर से, अर्शीद भट राजपोरा से, जावेद अहमद कादरी शोपियां से, मोहम्मद रफीक वानी अनंतनाग पश्चिम से चुनाव लड़ेंगे। एडवोकेट सैयद वजाहत अनंतनाग से, श्रीगुफवाड़ा-बिजबेहरा से सोफी यूसुफ, शानगुस अनंतनाग पूर्व से वीर सराफ, इंदरवल से तारिक कीन, किश्तवाड से शगुन परिहार, पाडेर नागसेनी से सुनील शर्मा, भदरवाह से दिलीप सिंह परिहार, डोडा से गजय सिंह राणा, डोडा पश्चिम से शक्ति राज परिहार, बनिहाल से सलीम भट्ट, रामबन से राकेश ठाकुर चुनाव लड़ेंगे।
उल्लेखनीय है कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को तीन चरणों में मतदान होंगे। जबकि मतगणना 4 अक्टूबर को होगी।