Trending Now

Loksabha Election News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने भोपाल के पुरानी केंद्रीय जेल स्थित मतग

Rama Posted on: 2024-06-01 16:11:00 Viewer: 442 Comments: 0 Country: India City: Bhopal

Loksabha Election News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने भोपाल के पुरानी केंद्रीय जेल स्थित मतग Loksabha Election News: Chief Electoral Officer Shri Rajan inspected the counting venue located in the old Central Jail, Bhopal.


मतगणना कक्ष में कूलर लगवाने के दिए निर्देश

Loksabha Election News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (मध्यप्रदेश) श्री अनुपम राजन ने 1 जून को भोपाल के पुरानी केंद्रीय जेल स्थित मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने तेज गर्मी के मद्देनजर मतगणना स्थल पर कूलर, पंखे, ठंडा पानी, मेडिकल किट, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। लोकसभा निर्वाचन-2024 अंतर्गत 4 जून को भोपाल लोकसभा क्षेत्र में जिले के 7 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना होगी।

श्री राजन ने विधानसभावार बनाए गए मतगणना कक्षों में जाकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था को भी देखा। मतगणना टेबल, मतगणना कार्य में संलग्न अधिकारी/कर्मचारियों की संख्या तथा सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। साथ ही कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। मतगणना स्थल परिसर में रूके हुए निर्वाचन अभ्यर्थियों के प्रतिनिधि से चर्चा की। प्रतिनिधियों ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। सीसीटीवी से स्ट्रांग रूम की मॉनीटरिंग संबंधी व्यवस्था को देखा। उन्होंने मीडिया सेंटर में टीवी, कम्प्यूटर, इंटरनेट, पानी, कूलर आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से मतगणना कराने की तैयारी पूरी

श्री राजन ने बताया कि 4 जून को प्रदेश के सभी 29 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से मतगणना कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है। मतगणना के दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। मतगणना के बाद भी शांति बनाए रखने के लिए सुरक्षा के समुचित प्रबंध किए गए हैं।

116 मतगणना प्रेक्षक की निगरानी में होगी काउंटिंग

मुख्य निर्वाचन पदाधिकार श्री राजन ने बताया कि 4 जून को होने वाली मतगणना के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मध्य प्रदेश में 116 मतगणना प्रेक्षक नियुक्त किए गए हैं। ये प्रेक्षक अन्य राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी हैं। इनकी निगरानी में मतगणना की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भोपाल श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने मतगणना को लेकर की जा रही तैयारियों को बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall