Sidhi News: सीधी में संभाग स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिताएं शुरू, 800 खिलाड़ी ले रहे भाग
Sidhi News: 12 दिसंबर को वर्ष की अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत, 21 नवंबर को चेक बाउंस मामलों का होगा निर
JP Nadda Visits LK Advani at Delhi Hospital, Enquires About His Health
Singrauli News: सरई कोल यार्ड में अनुमति 4.80 लाख टन की, परिवहन 30 लाख टन तक पहुंचने का दावा!
Singrauli News: मोरवा में रास गरबा ग्रुप का आयोजन, महिलाओं ने गरबा नृत्य से बांधा समां
Singrauli News: सिंगरौली की ₹1,320 करोड़ की सूक्ष्म सिंचाई परियोजना को पांच साल की मंजूरी
Singrauli News: बैगा परिवारों तक घर-घर पहुंचेगा इलाज, मोबाइल मेडिकल यूनिट रवाना
Singrauli News: कोदो-कुटकी उपार्जन के लिए 5 नवंबर तक कराएं पंजीयन
Singrauli News: दुर्गा विसर्जन और दशहरा पर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी, 19-20 अक्टूबर को तैनात रहेंगे
Singrauli News: दो साल से बंद गनियारी शॉपिंग प्लाजा टूटेगा, नए प्लाजा के निर्माण को मंजूरी
UPSSSC Recruitment 2026: Recruitment announced for posts including Groundsman and Assistant Coach in UP.
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से खेल निदेशालय मुख्य परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती का एलान किया गया है। वैकेंसी के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। इसके बाद पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए निर्धारित अंतिम तिथि 4 नवंबर तक फॉर्म भर सकेंगे। शुल्क समायोजन एवं फॉर्म में संशोधन 11 नवंबर 2026 तक किया जा सकेगा।
भर्ती के लिए कौन कर सकेंगे अप्लाई
इस भर्ती में लाइफगार्ड एवं ग्राउंड्समैन पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का 10वीं उत्तीर्ण वहीं असिस्टेंट कोच और डिप्टी स्पोर्ट्स ऑफिसर पदों पर आवेदन के लिए ग्रेजुएट उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास कार्य करने का अनुभव/ डिप्लोमा या अन्य पात्रता होनी चाहिए।
अभ्यर्थी के पास UPSSSC 2025 का स्कोरकार्ड होना चाहिए।
उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र पदानुसार 18/21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में भाग लेना होगा। लिखित परीक्षा 100 अंकों के लिए होगी जिसमें बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रश्न पत्र हल करने के लिए 120 मिनट का समय दिया जायेगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक वहीं प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक की माइनस मार्किंग की जाएगी।
1 लाख 12 हजार तक मिलेगा वेतन
इस भर्ती में चयनित होने वाले युवाओं को पदानुसार 19200 रुपये से लेकर 112400 रुपये तक प्रतिमाह सैलरी प्रदान की जाएगी। इस भर्ती के माध्यम इस Groundsman, Deputy Sports Officer, Assistant Coach, Lifeguard के 108 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए उम्मीदवार एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।