Trending Now

UP Teachar Bharti 2026: यूपी PGT पदों पर तुरंत कर लें अप्लाई

Rama Posted on: 2026-10-15 11:14:00 Viewer: 70 Comments: 0 Country: India City: Lucknow

UP Teachar Bharti 2026: यूपी PGT पदों पर तुरंत कर लें अप्लाई UP Teacher Recruitment 2026: Apply immediately for UP PGT posts

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ओर से प्रवक्ता (PGT) के 2607 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन जारी हैं। जो उम्मीदवार भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं और किसी कारणवश अभी तक फॉर्म नहीं भर पाए हैं वे बिना देरी करते हुए तुरंत ही फॉर्म भर लें। 17 अक्टूबर 2026 के बाद एप्लीकेशन विंडो क्लोज कर दी जाएगी।
एप्लीकेशन फॉर्म भरने में अगर उम्मीदवारों से कोई गलती हो गई है तो वे निर्धारित अंतिम तिथि 21 अक्टूबर 2026 तक उसमें संशोधन भी कर सकते हैं।

पीजीटी पदों पर आवेदन के लिए योग्यता
यूपी पीजीटी शिक्षक पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार ने संबंधित विषयों से पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ ही बीएड उत्तीर्ण किया हो। इसके अलावा 1 जनवरी 2026 को ध्यान में रखकर उम्मीदवार की अधिकतम आयु 62 साल से ज्यादा न हो।

एप्लीकेशन फीस
इस भर्ती में आवेदन पत्र भरने के साथ कैटेगरी के अनुसार जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को 1500 रुपये और एससी, एसटी वर्ग को 750 रुपये का भुगतान करना होगा। पीएच (दिव्यांग) अभ्यर्थियों के लिए फीस 500 रुपये निर्धारित की गई है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

स्वयं भर सकते हैं फॉर्म
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार स्वयं ही आवेदन पत्र भर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन का डायरेक्ट लिंक एवं फॉर्म भरने की स्टेप्स नीचे दी जा रही हैं-

यूपी पीजीटी ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए वेबसाइट upessc.up.gov.in पर विजिट करें।
होम पेज पर "PGT आवेदन फॉर्म" पर क्लिक करें।
नए पेज पर पहले क्रिएट योर OTR ID पर क्लिक करके इसे जेनरेट कर लें।
इसके बाद साइन इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
कैटेगरी के अनुसार निर्धारित फीस जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।

UP PGT Teacher Application Form 2026
UP PGT Teacher Recruitment 2026 Notification PDF

वैकेंसी डिटेल
UPESSC द्वारा इस भर्ती के जरिये प्रवक्ता (PGT) के 2607 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से बालक विद्यालयों के लिए 2329 तथा बालिका विद्यालयों के लिए 2607 पद आरक्षित हैं। सब्जेक्ट वाइज किस विषय के के लिए कितने पद रिक्त हैं उसकी जानकारी निम्नलिखित हैं-

एग्जाम डेट
इस भर्ती के लिए परीक्षा तिथि की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। UPESSC की ओर इस साझा की गई जानकारी के अनुसार परीक्षा 15 एवं 16 दिसंबर 2026 को करवाई जाएगी। एग्जाम के लिए आवेदनकर्ताओं के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पूर्व जारी होंगे।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall