BHIM App: भीम ऐप में अब दिखेगा सिबिल स्कोर, यूजर्स को मिलेगी क्रेडिट रिपोर्ट की सुविधा
Udhampur News: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बस खाई में गिरने से 21 लोगों की मौत
Singrauli News: सिंगरौली के एटीएम भगवान भरोसे, 24 घंटे सुविधा का दावा लेकिन सुरक्षा व्यवस्था कमजोर
Singrauli News: रीवा लोकायुक्त ने सिंगरौली शिक्षा विभाग में करोड़ों की खरीदी घोटाले की जांच की तेज
Singrauli News: सिंगरौली बैंक लूटकांड में बड़ा खुलासा, एक माह पहले से रची गई थी साजिश
Singrauli News: जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम का द्वितीय दिवस संपन्न
Singrauli News: बलियरी क्षेत्र में कबाड़ की आड़ में जल रही केबलें, खपाया जा रहा चोरी का माल,,?
Varanasi News: हनुमंत नगर गांव में निःशुल्क दवा वितरण अभियान
Indian Railway : समर सीजन में रेलवे की खास तैयारी, यात्रियों को राहत
Japan News : जापान के उत्तर-पूर्वी तट पर 7.5 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का अलर्ट जारी
Udhampur News: Tragic Road Accident in Udhampur, Jammu & Kashmir; 21 Dead After Bus Plunges into Gorge
तेज रफ्तार बस का टायर फटने से बिगड़ा संतुलन, 100 मीटर नीचे गिरी; 29 से अधिक घायल
Udhampur News: उधमपुर। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि 29 से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब रामनगर से उधमपुर आ रही एक यात्री बस कगोत क्षेत्र के पास अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बस में करीब 50 यात्री सवार थे, जिनमें अधिकांश लोग रोजमर्रा के कार्य के लिए उधमपुर जा रहे थे। हादसे के तुरंत बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग राहत कार्य में जुट गए।
मौके पर 15 की मौत, कई ने अस्पताल में तोड़ा दम
बताया जा रहा है कि हादसे में 15 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि अन्य गंभीर घायलों में से 6 लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
यात्रियों ने बताई हादसे की वजह
घायल यात्रियों के अनुसार बस तेज रफ्तार में चल रही थी और उसमें क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। कगोत नाले के पास अचानक बस का टायर फट गया, जिसके बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में बस का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
ऑटो रिक्शा भी चपेट में आया
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खाई में गिरने से पहले बस ने एक ऑटो रिक्शा को भी टक्कर मार दी। ऑटो में सवार लोग घायल हुए, लेकिन उनकी जान बच गई।
सेना ने संभाला राहत कार्य
हादसे के बाद उसी मार्ग से गुजर रहे सेना के काफिले ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। बाद में प्रशासनिक टीम, पुलिस और राहत दल भी मौके पर पहुंचे। हाइड्रोलिक क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बस को सीधा किया गया।
प्रधानमंत्री ने जताया शोक
नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपये तथा घायलों के लिए 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।