BHIM App: भीम ऐप में अब दिखेगा सिबिल स्कोर, यूजर्स को मिलेगी क्रेडिट रिपोर्ट की सुविधा
Udhampur News: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बस खाई में गिरने से 21 लोगों की मौत
Singrauli News: सिंगरौली के एटीएम भगवान भरोसे, 24 घंटे सुविधा का दावा लेकिन सुरक्षा व्यवस्था कमजोर
Singrauli News: रीवा लोकायुक्त ने सिंगरौली शिक्षा विभाग में करोड़ों की खरीदी घोटाले की जांच की तेज
Singrauli News: सिंगरौली बैंक लूटकांड में बड़ा खुलासा, एक माह पहले से रची गई थी साजिश
Singrauli News: जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम का द्वितीय दिवस संपन्न
Singrauli News: बलियरी क्षेत्र में कबाड़ की आड़ में जल रही केबलें, खपाया जा रहा चोरी का माल,,?
Varanasi News: हनुमंत नगर गांव में निःशुल्क दवा वितरण अभियान
Indian Railway : समर सीजन में रेलवे की खास तैयारी, यात्रियों को राहत
Japan News : जापान के उत्तर-पूर्वी तट पर 7.5 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का अलर्ट जारी
Singrauli News: Major Revelation in Bank Robbery Case—Conspiracy Hatched a Month in Advance
मोरवा में किराए का मकान लेकर रह रहे थे आरोपी, बैंक की कर रहे थे रेकी
Singrauli News: सिंगरौली। जिला मुख्यालय बैढ़न स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में शुक्रवार को हुई सनसनीखेज लूट के मामले में पुलिस को पूछताछ के दौरान अहम सुराग मिले हैं। रविवार को गिरफ्तार आरोपी कमलेश कुमार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 8 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। सोमवार तक पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
एक माह पहले से रची जा रही थी साजिश
पुलिस पूछताछ में आरोपी कमलेश कुमार ने खुलासा किया है कि बैंक लूट की योजना करीब एक माह पहले से बनाई जा रही थी। इसके तहत आरोपियों ने मोरवा क्षेत्र में बड़ी मस्जिद के पास बदामी देवी के मकान को किराए पर लिया था। मकान किराए पर लेते समय उन्होंने स्वयं को मजदूर बताया था। शुरुआत में वहां तीन लोग रह रहे थे, लेकिन घटना से कुछ दिन पहले उनके दो अन्य साथी भी वहां पहुंच गए थे। पुलिस के अनुसार गिरोह लगातार योजनाबद्ध तरीके से वारदात की तैयारी कर रहा था।
बैंक और आसपास क्षेत्र की कर रहे थे रेकी
पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी सुबह मकान से निकल जाते थे और देर शाम तक बैंक शाखा तथा आसपास के क्षेत्र की रेकी कर वापस लौटते थे। पुलिस का मानना है कि आरोपियों ने बैंक की गतिविधियों, सुरक्षा व्यवस्था, आने-जाने के रास्तों और समय का गहन अध्ययन करने के बाद वारदात को अंजाम दिया।
किराए के मकान में पुलिस की दबिश
आरोपियों के मोरवा में ठहरने की जानकारी मिलते ही पुलिस रविवार देर शाम बदामी देवी के मकान पर पहुंची। बंद मकान का ताला खुलवाकर पुलिस ने अंदर तलाशी ली और मकान मालकिन से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि पुलिस ने मकान से कई महत्वपूर्ण सुराग जुटाए हैं, जिनके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
कई राज्यों में दबिश जारी
फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की विशेष टीमें बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में लगातार दबिश दे रही हैं। वरिष्ठ अधिकारी गिरफ्तार आरोपी से लगातार गहन पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम में रोज नए खुलासे सामने आ रहे हैं और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इन फरार आरोपियों की तलाश
पुलिस जिन आरोपियों की तलाश कर रही है, उनमें फंटूश उर्फ ननकी/ननकू निवासी नालंदा (बिहार), राजेश कुमार निवासी गिरिडीह, छोटू तथा पंकज शर्मा निवासी सिंहभूम (झारखंड) शामिल बताए जा रहे हैं।
चर्चित मामला बना बैंक लूटकांड
गौरतलब है कि दिनदहाड़े बैंक में घुसकर बदमाशों ने नकदी और सोने के आभूषण लूट लिए थे। इस घटना के बाद पूरे जिले में सनसनी फैल गई थी। अब पुलिस की जांच में सामने आ रहे खुलासों ने यह साफ कर दिया है कि वारदात पूरी तैयारी और सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई थी।