BHIM App: भीम ऐप में अब दिखेगा सिबिल स्कोर, यूजर्स को मिलेगी क्रेडिट रिपोर्ट की सुविधा
Udhampur News: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बस खाई में गिरने से 21 लोगों की मौत
Singrauli News: सिंगरौली के एटीएम भगवान भरोसे, 24 घंटे सुविधा का दावा लेकिन सुरक्षा व्यवस्था कमजोर
Singrauli News: रीवा लोकायुक्त ने सिंगरौली शिक्षा विभाग में करोड़ों की खरीदी घोटाले की जांच की तेज
Singrauli News: सिंगरौली बैंक लूटकांड में बड़ा खुलासा, एक माह पहले से रची गई थी साजिश
Singrauli News: जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम का द्वितीय दिवस संपन्न
Singrauli News: बलियरी क्षेत्र में कबाड़ की आड़ में जल रही केबलें, खपाया जा रहा चोरी का माल,,?
Varanasi News: हनुमंत नगर गांव में निःशुल्क दवा वितरण अभियान
Indian Railway : समर सीजन में रेलवे की खास तैयारी, यात्रियों को राहत
Japan News : जापान के उत्तर-पूर्वी तट पर 7.5 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का अलर्ट जारी
Singrauli News: Second Day of Training Program Under Census 2027 Concludes
144 प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों ने ऑनलाइन परीक्षण में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
Singrauli News: सिंगरौली। जनगणना 2027 के अंतर्गत शासकीय बालक डिग्री कॉलेज सिंगरौली में आयोजित त्रिदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का द्वितीय दिवस सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में नवजीवन विहार क्षेत्र के प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों ने सक्रिय सहभागिता की।
प्रशिक्षण सत्र में डिजिटल जनगणना, वास्तविक समय ऑनलाइन डेटा प्रविष्टि तथा संबंधित तकनीकी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रतिभागियों की समझ और दक्षता के मूल्यांकन हेतु ऑनलाइन परीक्षण भी आयोजित किया गया, जिसमें सभी 144 प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय प्रभारी अधिकारी श्रीमती ज्योति सिंह, श्री एच.एम. श्रीवास्तव एवं श्री विष्णु पाल सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। अधिकारियों ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए जनगणना कार्य के महत्व पर प्रकाश डाला और इसे राष्ट्र निर्माण की आधारभूत प्रक्रिया बताया।
इस अवसर पर विभागीय विशेषज्ञों ने मैदानी कार्य के दौरान आने वाली संभावित तकनीकी समस्याओं, प्रपत्रों के सही संधारण तथा डेटा संकलन की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।
उल्लेखनीय है कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 144 प्रगणक एवं पर्यवेक्षक शामिल हुए। द्वितीय दिवस का प्रशिक्षण सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न होने के साथ आगामी जनगणना कार्य के लिए आवश्यक तैयारी और अधिक मजबूत हुई है।