Sonbhadra News: 25 किलो गांजा और हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार, तस्करी में इस्तेमाल दो कारें भी जब्त
Sonbhadra News: सोनभद्र में पुलिस विभाग में फेरबदल, शक्तिनगर और अनपरा थाना प्रभारियों की बदली जिम्मे
Sidhi News: 200 फीट गहरी खाई में गिरी बोलेरो, हादसे में 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, पांच लोग सुरक्षित
Sidhi News: रेलवे की जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी, 10 मकानों पर चला बुलडोजर
UKSSSC उत्तराखंड पुलिस कॉन्स्टेबल के 1694 पदों पर रजिस्ट्रेशन स्टार्ट है
छत्तीसगढ़ में AE, JE, DEO सहित 1,501 पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड
BPSC AEDO Vacancy 2026: बिहार एईडीओ भर्ती के लिए 1 दिसंबर से दोबारा लिए जाएंगे आवेदन
Gujrat News: गुजरात एटीएस की बड़ी कार्रवाई, वडोदरा से जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार
Pathankot News: पठानकोट के बमियाल बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, बीएसएफ की गोलीबारी में घुसपैठिया
Jharkhand News: न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद होंगे झारखंड हाईकोर्ट के नए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधी
Sonbhadra News: Reshuffle in the police department in Sonbhadra; responsibilities of the SHOs of Shaktinagar and Anpara police stations changed.
एसपी अभिषेक वर्मा ने चार पुलिस अधिकारियों को दी नई तैनाती
Sonbhadra News: सोनभद्र। जिले की पुलिस व्यवस्था में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने चार पुलिस अधिकारियों की नई तैनाती की है। जारी स्थानांतरण आदेश के तहत दो क्षेत्राधिकारियों, एक निरीक्षक और एक उपनिरीक्षक को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बदलाव में शक्तिनगर और अनपरा थानों के प्रभारी भी बदल दिए गए हैं। वहीं गैर जनपद स्थानांतरण होने पर दो निरीक्षकों को कार्यमुक्त किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, दुद्धी के क्षेत्राधिकारी विनय प्रभाकर साहनी को पिपरी का क्षेत्राधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके कार्यक्षेत्र में पिपरी, अनपरा और शक्तिनगर थाने शामिल रहेंगे। इसके अतिरिक्त उन्हें साइबर थाना, साइबर सेल, पुलिस आधुनिकीकरण और सामुदायिक पुलिसिंग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
अजय सिंह चौहान बने दुद्धी के क्षेत्राधिकारी
पुलिस उपाधीक्षक अजय सिंह चौहान को दुद्धी क्षेत्राधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। उनके कार्यक्षेत्र में दुद्धी, विंढमगंज, म्योरपुर, बभनी और बीजपुर थाने शामिल रहेंगे। नई तैनाती के साथ उन्हें इन थाना क्षेत्रों की कानून-व्यवस्था एवं पुलिसिंग से संबंधित जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
स्वतंत्र कुमार सिंह को शक्तिनगर थाने की कमान
निरीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह को प्रभारी आईजीआरएस एवं जनसुनवाई सेल की जिम्मेदारी से हटाकर शक्तिनगर थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं पुलिस अधीक्षक के पीआरओ के रूप में कार्यरत उपनिरीक्षक अतुल कुमार प्रजापति को अनपरा थाने का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों के साथ दोनों प्रमुख थाना क्षेत्रों में नई पुलिस नेतृत्व व्यवस्था लागू होगी।
गैर जनपद स्थानांतरण पर दो निरीक्षक कार्यमुक्त
इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत शक्तिनगर थाना प्रभारी रहे निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय और अनपरा के थानाध्यक्ष रहे निरीक्षक राजेश जी चौबे को गैर जनपद स्थानांतरण के चलते कार्यमुक्त कर दिया गया है। दोनों अधिकारियों के स्थान पर नई तैनाती कर पुलिस अधीक्षक ने जिले की पुलिस व्यवस्था में आवश्यक बदलाव किए हैं।