Trending Now

Singrauli News: एनटीपीसी विंध्याचल में पुरस्कार वितरण के साथ सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन

Rama Posted on: 2026-11-05 12:14:00 Viewer: 111 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: एनटीपीसी विंध्याचल में पुरस्कार वितरण के साथ सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन Singrauli News: Vigilance Awareness Week concludes at NTPC Vindhyachal with a prize distribution ceremony

‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ थीम पर आयोजित अभियान में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया ईमानदारी और नैतिकता का संदेश

Singrauli News: सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल में सतर्कता विभाग की ओर से आयोजित सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का समापन 3 नवंबर को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ किया गया। उमंग भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक (विंध्याचल) किशोर कुमार होता रहे। इस वर्ष अभियान की थीम ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ रखी गई थी।

कार्यक्रम में महाप्रबंधक एम. सुरेश, देवब्रत त्रिपाठी, निर्मल कुमार सिंह, डॉ. बिनोद कुमार भराली, टी.एन. सीतारमन, एच.पी. देवांगन, मानव संसाधन प्रमुख अनिरुद्ध सिंह, अपर महाप्रबंधक (सतर्कता) तुलसी रमन रधीश सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और एनटीपीसी गीत के साथ हुआ। इसके बाद शासकीय स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर, डी पॉल स्कूल और डीपीएस विंध्यनगर के विद्यार्थियों ने ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ विषय पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने ईमानदारी, नैतिकता और जिम्मेदार नागरिकता का संदेश दिया।

सत्यनिष्ठा को कार्यसंस्कृति का अभिन्न हिस्सा बनाने पर जोर
कार्यकारी निदेशक किशोर कुमार होता ने अपने संबोधन में सतर्कता विभाग द्वारा तीन माह तक चलाए गए जागरूकता अभियान के अंतर्गत विभिन्न वर्गों के लिए आयोजित प्रतियोगिताओं और गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सत्यनिष्ठा कंपनी के मूल मूल्यों का अभिन्न अंग है। इसे केवल कार्यस्थल तक सीमित न रखते हुए दैनिक कार्यों और व्यवहार में भी अपनाना आवश्यक है। उन्होंने सभी से पारदर्शिता और नैतिक आचरण को अपनी कार्यशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

समारोह के दौरान सतर्कता जागरूकता अभियान के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं और प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनकी सक्रिय सहभागिता और उत्साह की सराहना की गई। कार्यक्रम का संचालन उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) कामना शर्मा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सब इंजीनियर (सतर्कता) एफ. केरकेट्टा ने प्रस्तुत किया।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall