Singrauli News: कोतवाली क्षेत्र में सफेद पत्थरों का अवैध कारोबार, रोजाना 5 से 10 ट्रैक्टरों से ढुलाई
Singrauli News: एनसीएल में ‘बिकमिंग साइबर ब्लैक बेल्ट’ सत्र, एआई आधारित साइबर अपराधों से बचाव के बता
Singrauli News: एनटीपीसी सिंगरौली के स्वास्थ्य शिविर में 150 ग्रामीणों की जांच, निःशुल्क दवाएं वितरि
Singrauli News: सिद्धाश्रम धाम में 22 सेवकों को मिला श्रमशक्ति पुरस्कार
UP Headmaster Bharti 2026: उत्तर प्रदेश में हेडमास्टर के 1172 पदों पर रजिस्ट्रेशन स्टार्ट
PM Modi to Visit Varanasi, Bhubaneswar on Sunday; to Inaugurate Garment Facility, RBI Data Centre
UP TGT Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में टीजीटी के 17,735 पदों पर आवेदन आज से शुरू
RRB Station Master Recruitment 2026: स्टेशन मास्टर के पदों पर रजिस्ट्रेशन 27 अक्टूबर से स्टार्ट होगा
Singrauli News: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, महिला और पुरुष की मौत, तीन गंभीर
Sidhi News: सीधी में कार्बाइड गन के निर्माण, बिक्री और इस्तेमाल पर प्रतिबंध
Singrauli News: The shadow of Ramgarh is reaching Morwa and Bargawan coal yards.
कोयले के काले खेल में फिर शुरू हुआ मिलावट का धंधा
Singrauli News : सिंगरौली जिले में कोयला कबाड़ एवं डीजल माफिया से जुड़ी हुई घटनाओं के संबंध में आए दिन खबरें निकल कर सामने आती रहती है। पावर संयंत्रों को कोयला दिए जाने के मामले में विगत कुछ समय से मिलावट माफियाओं के द्वारा हानि पहुंचाई जा रही है । मिलावट खोरी के इस काम में एक तरफ जहां मिलावटखोरों की चादी हो रही है। वही कोयला आधारित विद्युत संयंत्रों को चलाने वाली कंपनियों को करोड़ों रुपए के राजस्व की क्षति पहुंच रही है। सफेदपोश धारी कोयले में मिलावट के इस काले खेल के मास्टरमाइंड हो चले हैं। कोयले के काले रंग की तरह इन सफेद पोस के द्वारा मिलावट खोरी का खेल लंबे अरसे से किया जा रहा है । भले ही यह सफेद पोशाक वाले हो परंतु उनके हाथ कोयले की तरह काले हो चुके हैं। अपने रसूक के कारण इन पर प्रशासनिक सरपरस्ती की बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। जाहिर सी बात है इतने बड़े खेल को अंजाम देने के लिए राजनैतिक सरपरस्ती का होना भी बेहद आवश्यक है। सूत्र तो भाजपा नेताओं के साथ सांठगांठ की बात को भी बताने से नहीं चूक रहे हैं।
कोयले में छाई और डस्ट के मिलावट की जोरदार तैयारी
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोयले में मिलावट का खेल शुरू करबाने में मोरवा थाने में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका बताई जा रही है इनके ही इशारे पर गिरोह के मास्टरमाइंड मिलावट खोरी के खेल को अंजाम देना शुरू कर चुके हैं। सूत्र बताते हैं कि मिलावट खोरी का यह पूरा खेल करोड़ के आसपास की एक लंबी डील के साथ में होने जा रहा है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि कोयले में मिलावट का यह खेल कितने व्यापक स्तर पर फैल चुका है। हालांकि नए पुलिस कप्तान के आने के बाद मिलावटखोरों के मंसूबों पर पानी फिर चुका है। अब यह मिलावट खोर कप्तान की उस मंशा पर पानी फेरने की फिराक में लग चुके हैं।
मिलावट के लिए लाई जा रही चारकोल
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रामगढ़ से प्रतिदिन 20 से 30 गाड़िया बरगवां व मोरवा में स्टोन डस्ट व छाई(चारकोल) मिक्सिंग के लिए लाया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि संबंधित मिलावट सामग्री को कोयले में मिलाने के बाद मिलावटी कोयला तैयार कर लिया जाता। सूत्रों की माने तो प्रापक कोल कंपनी (डीएस ) , गोदावरी कोयला में मिक्सिंग कर पावर संयंत्र ललितपुर थर्मल पावर व बजाज एनर्जी लिमिटेड को मिलावटी कोयला भेजा जा रहा है। सूत्र बताते है कि छाई छाई(चारकोल) और भस्सी का बड़ा खेल विगत १ तारीख से शुरू हो गया है जो विगत कई सालों से अनवरत समय-समय पर चालू होता है बंद होता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विगत रात्रि तीन गाड़ी भस्सी और तीन गाड़ी छाई मोरवा साइडिंग में रामगढ़ से लाई गई है।