इंडिया पोस्ट जीडीएस के 23757 पदों पर आवेदन की लास्ट नजदीक, तुरंत भर लें फॉर्म
SBI SCO Recruitment 2026: एसबीआई में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर रजिस्ट्रेशन स्टार्ट है
UPSC ESE Recruitment 2027: यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विस प्रारंभिक परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी
PM Modi greets citizens on Vishwakarma Jayanti, hails artisans and skilled workers
India makes first soil carbon payments to farmers in Punjab, Haryana
Singrauli News: कलेक्टर गौरव बैनल ने रक्तदान कर दिया सेवा संकल्प का संदेश
Singrauli News: एनटीपीसी विंध्याचल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अभियंता दिवस
Singrauli News: एनटीपीसी विंध्याचल में ‘लीडर्स ऐज टीचर्स’ सत्र, संगठनात्मक गौरव पर हुआ संवाद
Singrauli News: रोजगार के मुद्दे पर कैलिबर माइनिंग प्रबंधन से बैठक, 230 युवाओं के रिज्यूम जमा
Singrauli News: फूल-माला के दामों में उछाल, पूजा-पाठ का बजट बढ़ा
Singrauli News: Surge in prices of flowers and garlands; worship budget rises.
गेंदा की माला 200 से 300 रुपये तक पहुंची, अत्यधिक बारिश से आवक प्रभावित होने का असर
Singrauli News: सिंगरौली। गणेश पूजनोत्सव और विश्वकर्मा पूजा के बीच फूल-माला के दामों में अचानक बढ़ोतरी ने श्रद्धालुओं का बजट बिगाड़ दिया है। बाजार में इन दिनों गेंदा के फूलों की माला करीब 200 से 300 रुपये तक बिक रही है। पूजा-पर्व के बीच फूलों की बढ़ी कीमतों का असर आम लोगों की खरीदारी पर भी साफ दिखाई दे रहा है।
फूल विक्रेताओं के अनुसार लगातार हुई अत्यधिक बारिश के कारण फूलों की फसल प्रभावित हुई है। इसका सीधा असर बाजार में फूलों की आवक पर पड़ा है। आवक कम होने और धार्मिक आयोजनों के चलते मांग बढ़ने से फूल-माला की कीमतों में तेजी आई है।
बजट के हिसाब से खरीदारी कर रहे लोग
बढ़े दामों के कारण कई श्रद्धालु अब जरूरत के मुताबिक ही फूल-माला खरीद रहे हैं। विक्रेताओं का कहना है कि पहले की तुलना में कुछ ग्राहक कम मात्रा में माला खरीद रहे हैं। हालांकि धार्मिक पर्व होने के कारण कीमत बढ़ने के बावजूद फूल-माला की मांग बनी हुई है।
गणेश पूजनोत्सव और विश्वकर्मा पूजा के चलते बाजार में फूल-माला की मांग लगातार बनी हुई है। ऐसे में श्रद्धालुओं को उम्मीद है कि मौसम सामान्य होने और फूलों की आवक बढ़ने के बाद कीमतों में कुछ राहत मिल सकती है।