Trending Now

Singrauli News: कलेक्टर गौरव बैनल ने रक्तदान कर दिया सेवा संकल्प का संदेश

Rama Posted on: 2026-09-17 11:23:00 Viewer: 29 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: कलेक्टर गौरव बैनल ने रक्तदान कर दिया सेवा संकल्प का संदेश Singrauli News: Collector Gaurav Banal conveys a message of commitment to service by donating blood.

जिलेवासियों से अधिकाधिक संख्या में स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील

Singrauli News: सिंगरौली। सेवा संकल्प अभियान के तहत सामुदायिक भवन, बैढ़न में आयोजित वृहद रक्तदान शिविर में कलेक्टर गौरव बैनल ने स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया। रक्तदान के बाद कलेक्टर ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में आगे आकर स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है।

कलेक्टर ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जिले में स्वैच्छिक रक्तदान को जन-अभियान का रूप देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं, सामाजिक संगठनों, व्यापारियों, अधिवक्ताओं, औद्योगिक संस्थानों सहित समाज के सभी वर्गों से रक्तदान अभियान में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि नियमित और स्वैच्छिक रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलती है। सामूहिक सहभागिता से इस अभियान को और व्यापक बनाया जा सकता है।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall