इंडिया पोस्ट जीडीएस के 23757 पदों पर आवेदन की लास्ट नजदीक, तुरंत भर लें फॉर्म
SBI SCO Recruitment 2026: एसबीआई में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर रजिस्ट्रेशन स्टार्ट है
UPSC ESE Recruitment 2027: यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विस प्रारंभिक परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी
PM Modi greets citizens on Vishwakarma Jayanti, hails artisans and skilled workers
India makes first soil carbon payments to farmers in Punjab, Haryana
Singrauli News: कलेक्टर गौरव बैनल ने रक्तदान कर दिया सेवा संकल्प का संदेश
Singrauli News: एनटीपीसी विंध्याचल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अभियंता दिवस
Singrauli News: एनटीपीसी विंध्याचल में ‘लीडर्स ऐज टीचर्स’ सत्र, संगठनात्मक गौरव पर हुआ संवाद
Singrauli News: रोजगार के मुद्दे पर कैलिबर माइनिंग प्रबंधन से बैठक, 230 युवाओं के रिज्यूम जमा
Singrauli News: फूल-माला के दामों में उछाल, पूजा-पाठ का बजट बढ़ा
Singrauli News: Engineers' Day celebrated with great enthusiasm at NTPC Vindhyachal.
10 युवा अभियंताओं को उत्कृष्ट युवा अभियंता पुरस्कार से किया गया सम्मानित, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
Singrauli News: सिंगरौली। एनटीपीसी कार्यपालक संघ, विंध्याचल (NEAV) द्वारा 15 सितंबर 2026 को उमंग भवन स्थित शहनाई हॉल में अभियंता दिवस समारोह का आयोजन उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया। इस दौरान इंजीनियरिंग क्षेत्र और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को स्मरण किया गया।
समारोह में पूर्व क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (एनटीपीसी लिमिटेड) ई. सत्य फणी कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यकारी निदेशक (विंध्याचल) किशोर कुमार होता विशिष्ट अतिथि तथा महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) मणिक्यन सुरेश विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में एनटीपीसी विंध्याचल के वरिष्ठ अधिकारी और प्रबंधन के सदस्य भी मौजूद रहे।
समारोह का प्रमुख आकर्षण उत्कृष्ट युवा अभियंता पुरस्कार रहा। इसके तहत एनटीपीसी विंध्याचल के 10 युवा अभियंताओं को उनके उत्कृष्ट योगदान, समर्पण और कार्य प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान के माध्यम से युवा अभियंताओं को बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम में अभियंताओं और उनके परिवार के सदस्यों ने विभिन्न संगीतमय एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मनमोहक प्रस्तुतियों ने समारोह में उत्साह और उमंग का माहौल बना दिया तथा उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम का आनंद लिया।
अभियंता दिवस समारोह का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ। आयोजन में एनटीपीसी विंध्याचल परिवार की प्रतिभा, एकजुटता और सामूहिक भावना की झलक देखने को मिली।