Trending Now

Singrauli News: एनटीपीसी विंध्याचल में ‘लीडर्स ऐज टीचर्स’ सत्र, संगठनात्मक गौरव पर हुआ संवाद

Rama Posted on: 2026-09-17 11:23:00 Viewer: 34 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: एनटीपीसी विंध्याचल में ‘लीडर्स ऐज टीचर्स’ सत्र, संगठनात्मक गौरव पर हुआ संवाद Singrauli News: ‘Leaders as Teachers’ session at NTPC Vindhyachal; discussion held on organizational pride.

वरिष्ठ नेतृत्व ने साझा किए अनुभव, युवा अधिकारियों को मिली कार्यसंस्कृति और मूल्यों की सीख

Singrauli News: सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल में संगठनात्मक गौरव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्य मूल मान्यता माह के तहत 15 सितंबर 2026 को ‘लीडर्स ऐज टीचर्स’ सत्र का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय ज्ञानार्जन संस्थान (आरएलआई) विंध्याचल ने ईईएमजी के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में स्टेशन के वरिष्ठ नेतृत्व, कार्यपालक प्रशिक्षुओं और युवा अधिकारियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यकारी निदेशक (विंध्याचल) किशोर कुमार होता ने किया। उन्होंने मुख्य अतिथि ई. सत्य फणी कुमार, पूर्व क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी लिमिटेड का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक गौरव केवल संस्था की उपलब्धियों पर गर्व करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संगठन के मूल्यों, कार्यसंस्कृति और राष्ट्र निर्माण में उसके योगदान के प्रति जुड़ाव की भावना भी है।

उन्होंने विकसित भारत के संकल्प में एनटीपीसी की भूमिका का उल्लेख करते हुए अधिकारियों से संगठन की विरासत और मूल्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान स्टेशन प्रबंधन समिति के सदस्यों, कार्यपालक प्रशिक्षुओं और युवा अभियंताओं के लिए अलग-अलग संवाद सत्र आयोजित किए गए। इन सत्रों में ई. सत्य फणी कुमार ने एनटीपीसी में अपने लंबे कार्य अनुभव और नेतृत्व के दौरान प्राप्त सीख साझा की। उन्होंने नेतृत्व, संगठनात्मक मूल्यों, कार्य संस्कृति और जिम्मेदारियों से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अधिकारियों का मार्गदर्शन किया।

इस दौरान डॉ. देबास्मिता त्रिपाठी, अपर महाप्रबंधक (आरएलआई) ने ‘लीडर्स ऐज टीचर्स’ पहल के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस पहल के माध्यम से अनुभवी नेतृत्व के ज्ञान और अनुभव को युवा अधिकारियों तक पहुंचाने के साथ संगठन की कार्यसंस्कृति एवं मूल्यों को नई पीढ़ी तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम के अंत में राजीव कुमार, अपर महाप्रबंधक (ईईएमजी) ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम ने वरिष्ठ अधिकारियों और युवा पेशेवरों के बीच अनुभवों के आदान-प्रदान तथा संगठनात्मक मूल्यों को मजबूत करने के लिए एक प्रभावी मंच प्रदान किया।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall