Singrauli News: विकास योजनाओं की निगरानी अब डिजिटल टूलकिट से, अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
Singrauli News: NEET-JEE कोचिंग में लापरवाही पर शिक्षा विभाग सख्त, दो स्कूलों के प्राचार्यों को नोटि
Singrauli News: बारिश ने बेनकाब किया सिंगरौली के विकास का सच, सड़कें बनीं तालाब और गड्ढों में गुम हु
Singrauli News: प्रचंड प्रहार के संस्थापक अमित तिवारी को साढ़े चार महीने बाद हाईकोर्ट से मिली जमानत
Singrauli News: बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर भक्ति में डूबा विंध्यनगर, सामुदायिक भवन में उमड़े श्रद्धा
Singrauli News: कॉलेज मोड़ पर रोजाना जाम से जूझ रहे लोग, यातायात पुलिस की मौजूदगी के बावजूद बिगड़ी व
Singrauli News: एनसीएल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस और पारदर्शित
Singrauli News: जयंत हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, दोषियों पर कार्रवाई का
Sonbhadra News: रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जेब से निकले कई आधार कार्ड और मनरेगा जॉब क
Singrauli News: वार्ड 38 में भैंसासुर एवं घमसान ठाकुर प्रांगण का होगा कायाकल्प, 9.35 लाख से शुरू हुआ
Singrauli News: Students from backward classes to receive scholarships for higher education abroad
स्नातकोत्तर, पीएचडी और पोस्ट-पीएचडी पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
Singrauli News: सिंगरौली। मध्यप्रदेश शासन के पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने पिछड़ा वर्ग के प्रतिभावान विद्यार्थियों को विदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध कराने के लिए विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना सत्र 2026-27 के तहत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योजना के माध्यम से पात्र विद्यार्थियों को विदेश में स्नातकोत्तर (मास्टर्स), पीएचडी और पोस्ट-पीएचडी पाठ्यक्रमों की पढ़ाई के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
ऑनलाइन पोर्टल पर करना होगा पंजीयन
योजना का लाभ लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को सबसे पहले विभाग के निर्धारित पोर्टल bcpostmatric.mp.gov.in पर प्रोफाइल पंजीयन करना होगा। पंजीयन के बाद ही ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। इसके लिए समग्र आईडी के साथ डिजिटल जाति प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र और मूल निवासी प्रमाण-पत्र का लिंक होना अनिवार्य है।
आवेदन लॉक करने के 15 दिनों के भीतर अभ्यर्थियों को आवेदन का प्रिंटआउट और स्वप्रमाणित आवश्यक दस्तावेज जमा कराने होंगे। इनमें शैक्षणिक अंकसूची, विदेशी विश्वविद्यालय का ऑफर लेटर और संबंधित रैंकिंग प्रमाण-पत्र शामिल हैं। ये दस्तावेज आयुक्त कार्यालय, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण, विंध्याचल भवन, भोपाल में जमा कराने होंगे।
हर महीने बनेगी मेरिट सूची
विभाग के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की सुविधा पूरे वर्ष उपलब्ध रहेगी। प्रत्येक माह प्राप्त आवेदनों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद साक्षात्कार के माध्यम से पात्र अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी और सहायता के लिए अभ्यर्थी दूरभाष क्रमांक 0755-2553329 एवं 0755-2675521 पर संपर्क कर सकते हैं। ई-मेल के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। सिंगरौली जिले के इच्छुक विद्यार्थी कार्यालय कलेक्टर, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण, कलेक्ट्रेट सिंगरौली, प्रथम तल, कक्ष क्रमांक 47 में संपर्क कर सकते हैं।