Singrauli News: 7 से 9 अक्टूबर तक सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का
Singrauli News: जनगणना 2027: द्वितीय चरण की तैयारियां तेज, जिला एवं चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो द
Singrauli News: सेवा ज्योति यात्रा लेकर देवसर के लिए रवाना हुए विधायक राजेंद्र मेश्राम
Nepal sees heavy rain in parts, flash flood risk rises in west
Singrauli News: वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह में गडरिया स्कूल में प्रतियोगिताएं, विद्यार्थियों ने दिखाई
Singrauli News: जिला अस्पताल की पैथोलॉजी व्यवस्था पर सवाल, जरूरी
PM Modi to inaugurate 10th India Mobile Congress in New Delhi tomorrow
Singrauli News: ग्रामीणों के विरोध के बीच सरई ग्राम कोयला साइडिंग को संचालन की मंजूरी
Singrauli News: हाईकोर्ट ने पटवारी सेवा समाप्ति मामले में शासन से चार सप्ताह में मांगा जवाब
Devariya News: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार; देवरिया के चार क्रिकेट खिलाड
Singrauli News: Special Hindi workshop at NTPC Vindhyachal on Official Language Policy and standard spelling norms.
Singrauli News: सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल में हिंदी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत 22 सितंबर को क्षेत्रीय ज्ञानार्जन संस्थान में विशेष हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में राजभाषा विभागीय प्रतिनिधियों के साथ अधिकारियों, कर्मचारियों और कार्यपालक प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. राजेंद्र प्रसाद मिश्र ने प्रतिभागियों को राजभाषा हिंदी की नीति एवं नियमों की जानकारी दी। उन्होंने संसदीय समिति की भूमिका और हिंदी से जुड़े संवैधानिक प्रावधानों पर विस्तार से मार्गदर्शन किया।
उन्होंने ‘वर्तनी के मानक स्वरूप’ विषय पर भी प्रतिभागियों को हिंदी वर्तनी के नियमों और उसके शुद्ध प्रयोग की जानकारी दी। अपने रोचक और सहज अंदाज में दिए गए व्याख्यान के दौरान उन्होंने कई उदाहरणों के माध्यम से भाषा के व्यावहारिक पक्ष को समझाया। इससे कार्यशाला का माहौल ज्ञानवर्धक होने के साथ ही सहज और रोचक बना रहा।
कार्यशाला में प्रतिभागियों ने राजभाषा हिंदी के प्रभावी प्रयोग, कार्यालयीन कार्यों में भाषा की शुद्धता तथा निर्धारित नियमों के अनुपालन से जुड़े विषयों पर जानकारी प्राप्त की। प्रतिभागियों ने कार्यशाला को उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताते हुए आयोजन की सराहना की।
इस अवसर पर एम. सुरेश, रुमा दे शर्मा, टी.एन. सीतारमन, देबास्मिता त्रिपाठी, कामना शर्मा, सहायक अधिकारी (राजभाषा) कल्याण सिंह सहित अन्य अपर महाप्रबंधक एवं बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।