Singrauli News: 7 से 9 अक्टूबर तक सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का
Singrauli News: जनगणना 2027: द्वितीय चरण की तैयारियां तेज, जिला एवं चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो द
Singrauli News: सेवा ज्योति यात्रा लेकर देवसर के लिए रवाना हुए विधायक राजेंद्र मेश्राम
Nepal sees heavy rain in parts, flash flood risk rises in west
Singrauli News: वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह में गडरिया स्कूल में प्रतियोगिताएं, विद्यार्थियों ने दिखाई
Singrauli News: जिला अस्पताल की पैथोलॉजी व्यवस्था पर सवाल, जरूरी
PM Modi to inaugurate 10th India Mobile Congress in New Delhi tomorrow
Singrauli News: ग्रामीणों के विरोध के बीच सरई ग्राम कोयला साइडिंग को संचालन की मंजूरी
Singrauli News: हाईकोर्ट ने पटवारी सेवा समाप्ति मामले में शासन से चार सप्ताह में मांगा जवाब
Devariya News: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार; देवरिया के चार क्रिकेट खिलाड
Singrauli News: Shri Krishna Janma Ashtami was celebrated with full dignity at Prime Minister's College of Excellence.
विधायक सिंगरौली ने नृत्य गायन करने वाले कालेज के तीन बच्चो को पॉच-पॉच हजार रूपये ईनाम राशि देने की घोषण की
Singrauli News : सिंगरौली। श्री कृष्ण जन्म अष्टमी गरिमापूर्ण भव्यता एवं उत्साह के साथ शासकीय महाविद्यालयो सहित उच्चतर माध्यमिक विद्यालयो में मनाई गई। छात्र छात्राओं के द्वारा कृष्णलीला पर आधारित नृत्य नाटक गीत सोहर प्रस्तुत कर उपस्थित जन समूह को मनमुग्ध कर दिया। विदित हो कि शासन के निर्देश के पालन में श्री कृष्ण जी के जन्म अष्टमी का आयोजन महाविद्यालय मे सीधी सिंगरौली सांसद डॉ. राजेश मिश्रा के मुख्य अतिथि में एवं सिंगरौली विधानसभा के विधायक राम निवास शाह, देवसर विधानसभा के विधायक राजेन्द्र मेश्राम, नगर निगम के अध्यक्ष देवेश पाण्डेंय, कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष रामसुमिरन गुप्ता, वार्ड पार्षद संतोष शाह के गरिमामय उपस्थिति में दीप प्रज्जवलन कर कृष्ण जी के प्रतिमा पर माल्यापर्ण एवं हार पहनाया गया।
उपस्थित छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुये सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि माता पिता का आज्ञा का पालन कर विद्यार्थी सब कुछ हासिल कर सकते है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को धन्यवाद देते हुये कहा कि कालेजो एवं विद्यालयो में इस आयोजन से छात्र छात्राओं के प्रति आपसी मित्रता एवं उनके कर्तव्यों को पालन करने सहित अनेक संस्कार प्राप्त होते है। उन्होंने जन्म अष्टमी के अध्यात्मिक रहस्य के संबंध में विस्तार पूर्वक बताते हुये कहाकि श्री कृष्ण को हमेशा चैन की बंसी बजाते हुये देखते होगे जो हमे प्रेरणा देता है कि कैसी भी परिस्थिति हो हमे शांति और धैर्य से जीवन में आगे बड़ते रहना है। जीवन को प्रेरित करने वाली बाते जहा भी मिले हमे ग्रहण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जन्म अष्टमी हमे कृष्ण की भक्ति आर समर्पण की शक्ति प्राप्त करने का अवसर देती है। जीवन में ऐसा कोई कार्य नही है जो भक्ति और अध्यात्म कि शक्ति पूर्ण हो सके बस इस शक्ति जागृत करने की आवश्यकता होती है।
वही सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री शाह ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियो को संबोधित करते हुये कहा कि श्री कृष्ण जी के द्वारा दिये गये उपदेशो प्रेम मित्रता एवं कर्तव्य पालन को हम सब को ग्रहण करना चाहिएं। तथा देवसर विधानसभा के विधायक श्री मेश्राम ने अपने उद्बोधन में छात्र छात्राओं को अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम कर प्राप्त करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान जहा डॉ. अजीत राय और डॉ. नृत्यनंद चौधरी द्वारा सोहर गीत गाया गया वही अनुराधा और प्रिंस चौबे ने अपनी भजन से सब का मन मोह लिया। तथा मीरा ने नृत्य के माध्यम से वाहवाही बटोरी। छात्र छत्राओं के इस मन मोहक प्रस्तुति से प्रशंन्न होकर विधायक सिंगरौली ने तीन बच्चो को पॉच पॉच हजार रूपये देनी की घोषणा की।
कार्यक्रम का सफल संचालन एक्सीलेंश महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एमयू सिद्दी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर पार्षद सीमा जयसवाल, वरिष्ट समाजसेवी सुन्दर लाल शाह, अरविंद दुबे, आशा यादव,रीता सोनी, सहित जिला शिक्षा अधिकारी एस.बी सिंह, डीपीसी आर.एल शुक्ला, डॉ विनोद कुमार राय, डॉ. आर.के झा, डॉ. विभारानी सिंह पठानिया, डॉ. गुलाम मुयुनिद्दीन, डॉ. अजय चौबे, जीतेन्द जयसवाल, प्रियंक जयसवाल, मो. इरफान सहित महाविद्यालय के छात्र छात्रा उपस्थित रहे।
इसी तहर से शासकीय उतकृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैढ़न एवं कन्या विद्यालय में भी छात्र छात्राओं के द्वारा कृष्ण लीला पर आधारित अपनी प्रस्तुतिया दी गई साथ ही छात्राओं के द्वारा सोहर गीत भी गाया गया। इन विद्यालयो मे सोहर गीत प्रस्तुत करने वाली छात्राओं को ग्यारह-ग्यारह सौ रूपये देने की विधायक सिंगरौली ने घोषणा की।