Singrauli News: 7 से 9 अक्टूबर तक सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का
Singrauli News: जनगणना 2027: द्वितीय चरण की तैयारियां तेज, जिला एवं चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो द
Singrauli News: सेवा ज्योति यात्रा लेकर देवसर के लिए रवाना हुए विधायक राजेंद्र मेश्राम
Nepal sees heavy rain in parts, flash flood risk rises in west
Singrauli News: वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह में गडरिया स्कूल में प्रतियोगिताएं, विद्यार्थियों ने दिखाई
Singrauli News: जिला अस्पताल की पैथोलॉजी व्यवस्था पर सवाल, जरूरी
PM Modi to inaugurate 10th India Mobile Congress in New Delhi tomorrow
Singrauli News: ग्रामीणों के विरोध के बीच सरई ग्राम कोयला साइडिंग को संचालन की मंजूरी
Singrauli News: हाईकोर्ट ने पटवारी सेवा समाप्ति मामले में शासन से चार सप्ताह में मांगा जवाब
Devariya News: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार; देवरिया के चार क्रिकेट खिलाड
Singrauli News: Shri Krishna Janmashtami festival celebrated with enthusiasm in Sarveshwar Temple of NTPC-Vindhyachal Project.
Singrauli News: हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एनटीपीसी-विंध्याचल के सर्वेश्वर मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर परियोजना के मंदिर समिति द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत सायं 06:00 बजे से भगवान कृष्ण थीम पर आधारित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के साथ हुई, जिसमें 50 से बी ज्यादा छोटे-बड़े बच्चों ने बड़े ही उत्साह एवं उमंग के साथ विभिन्न मनमोहक परिधानों में सज-संवरकर भाग लिया। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा पुरस्कृत भी किया गया।
इस अवसर पर मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के लिए विशेष तैयारियाँ की गई थी। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर एनटीपीसी-विंध्याचल परिसर के नगरवासियों ने मिलकर हवन किया जिसमे आस-पास के ग्रामीणजनों ने भी उपस्थित होकर इस कार्यक्रम का भरपुर आनंद उठाया। मंदिर को विशेष रूप से सजाकर भजन-संगीत कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमे भक्तों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
रात्रि 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मुख्य महाब्रबंधक(प्रचालन एवं अनुरक्षण) समीर शर्मा ने भगवान श्रीकृष्ण का पूजन एवं दर्शन किया। तदोपरांत भगवान श्री कृष्ण की सजी सुंदर झूले को झूलाया एवं शंख ध्वनि के बीच महिलाओं ने मंगल गीत गाया। श्रद्धालुओं ने भक्ति-भाव से प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर महाप्रबंधकगण व अपर महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्षगण एवं सुहासिनी संघ की अन्य पदाधिकारी एवं सदस्याओं के साथ-साथ मंदिर समिति के कार्यकारिणी सदस्य, एनटीपीसी नगर परिसर के कर्मचारी तथा उनके परिवारजन, परिसर के नगरवासी और ग्रामीणजन उपस्थित रहे ।