Singrauli News: 7 से 9 अक्टूबर तक सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का
Singrauli News: जनगणना 2027: द्वितीय चरण की तैयारियां तेज, जिला एवं चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो द
Singrauli News: सेवा ज्योति यात्रा लेकर देवसर के लिए रवाना हुए विधायक राजेंद्र मेश्राम
Nepal sees heavy rain in parts, flash flood risk rises in west
Singrauli News: वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह में गडरिया स्कूल में प्रतियोगिताएं, विद्यार्थियों ने दिखाई
Singrauli News: जिला अस्पताल की पैथोलॉजी व्यवस्था पर सवाल, जरूरी
PM Modi to inaugurate 10th India Mobile Congress in New Delhi tomorrow
Singrauli News: ग्रामीणों के विरोध के बीच सरई ग्राम कोयला साइडिंग को संचालन की मंजूरी
Singrauli News: हाईकोर्ट ने पटवारी सेवा समाप्ति मामले में शासन से चार सप्ताह में मांगा जवाब
Devariya News: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार; देवरिया के चार क्रिकेट खिलाड
Singrauli News: The festival of Shri Krishna Janmashtami was celebrated with great enthusiasm in Brahma Kumari Ashram.
Singrauli News : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के उप क्षेत्रीय मुख्यालय तपोवन कांपलेक्स विंध्यानगर सिंगरौली में आज जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बाल कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई । इन प्रस्तुतियों के माध्यम से श्री कृष्ण जन्माष्टमी के आध्यात्मिक रहस्य को भी स्पष्ट किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्तव्य देते हुए भोपाल से पधारे ब्रह्मा कुमार दीपेन भाई जी ने श्री कृष्ण के जीवन का आध्यात्मिक स्वरूप स्पष्ट करते हुए बताया कि श्री कृष्णा सदा निश्चिंत रहने का संदेश हमें देते हैं उन जैसा खुश रहने वाला दूसरों को खुशी बांटने वाला संसार में और कोई नहीं। श्री कृष्ण ने खेल-खेल में सारी लीलाएं की और सभी को अपने जीवन से यह संदेश दिया की परीक्षाएं आती हैं हमारी उन्नति के लिए उनसे परेशान होने के बजाय युक्तियुक्त होकर के उनका सामना करना चाहिए। परमात्मा जो श्रीमत हमें देते हैं उस श्रीमत को शिरोधार्य करना चाहिए।
सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी शोभा दीदी ने सभी को श्री कृष्ण की तरह महारास करने का संदेश दिया और उसका आध्यात्मिक रहस्य भी स्पष्ट करते हुए कहा की हमें अपने जीवन में संस्कारों की रास करनी चाहिए अर्थात एक दूसरे के साथ सहयोगी बनकर , हर परिस्थिति में एडजस्ट करना चाहिए तभी हम श्री कृष्ण की तरह सदा खुश और निश्चिंत रह सकें।
ब्रह्माकुमारी लीला बहन ने कुशल मंच संचालन करते हुए सांस्कृतिक प्रस्तुतियां के आध्यात्मिक रहस्य को भी स्पष्ट किया। कार्यक्रम के पश्चात सभी बाल कलाकारों को ईश्वरीय सौगात दी गई।