Singrauli News: 7 से 9 अक्टूबर तक सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का
Singrauli News: जनगणना 2027: द्वितीय चरण की तैयारियां तेज, जिला एवं चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो द
Singrauli News: सेवा ज्योति यात्रा लेकर देवसर के लिए रवाना हुए विधायक राजेंद्र मेश्राम
Nepal sees heavy rain in parts, flash flood risk rises in west
Singrauli News: वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह में गडरिया स्कूल में प्रतियोगिताएं, विद्यार्थियों ने दिखाई
Singrauli News: जिला अस्पताल की पैथोलॉजी व्यवस्था पर सवाल, जरूरी
PM Modi to inaugurate 10th India Mobile Congress in New Delhi tomorrow
Singrauli News: ग्रामीणों के विरोध के बीच सरई ग्राम कोयला साइडिंग को संचालन की मंजूरी
Singrauli News: हाईकोर्ट ने पटवारी सेवा समाप्ति मामले में शासन से चार सप्ताह में मांगा जवाब
Devariya News: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार; देवरिया के चार क्रिकेट खिलाड
Ntpc Singrauli: NTPC Singrauli celebrated Shri Krishna Janmotsav with great pomp.
Ntpc Singrauli News : एनटीपीसी सिंगरौली के स्थानीय श्री शक्तेश्वर महादेव मंदिर में दिनांक 26 अगस्त 2024 को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर भव्य रूप से सजाया गया और एनटीपीसी सिंगरौली के परियोजना प्रमुख श्री राजीव अकोटकर व श्रीमती पीयूषा अकोटकर, अध्यक्षा, वनिता समाज, शक्तिनगर ने भगवान लड्डू गोपाल की पुजा अर्चना कर उन्हें माखन मिश्री का भोग लगाकर उन्हें झूला झुलाया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ ने इस धार्मिक उत्सव को और विशेष बना दिया।
जन्माष्टमी के इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर में राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता, शंख वादन प्रतियोगिता, श्लोक वाचन प्रतियोगिता व विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें छोटे-छोटे बच्चों ने भाग लिया। भक्तों ने भगवान श्री कृष्ण और राधा जी की बाललीलाओं की झांकियों का दर्शन किया। मंदिर प्रांगण की विशेष रूप से तैयार की गई सजावट और झांकियों ने भक्तों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में सभी नन्हें मून्हें प्रतिभागियों को वनिता समाज, शक्तिनगर की सदस्याओं द्वारा पुरस्कृत कर उनका उत्साह वर्धन किया गया।
तत्पश्चात् सभी श्रद्धालुओं नें विशेष पूजा-अर्चना कर भगवान की भव्य आरती में भाग लिया, इस अवसर पर एनटीपीसी सिंगरौली के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिवार जनों ने भी भाग लिया। उन्होंने इस धार्मिक उत्सव को मिलकर मनाया और समाज में एकता और भाईचारे का संदेश फैलाया।
मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि इस पर्व को मनाने से समाज में धार्मिक सद्भाव और सांस्कृतिक समन्वय को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने सभी भक्तों और मंदिर के सहयोगियों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया। यह पर्व सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और शांति लेकर आए, यही शुभकामनाएँ सभी को दी गईं।