Trending Now

Singrauli News: नवाचार, तकनीक और सुरक्षा का संगम बना सासन पावर प्लांट का इंजीनियर्स वीक

Rama Posted on: 2026-09-17 11:23:00 Viewer: 40 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: नवाचार, तकनीक और सुरक्षा का संगम बना सासन पावर प्लांट का इंजीनियर्स वीक Singrauli News: Sasan Power Plant's Engineers' Week becomes a confluence of innovation, technology, and safety.

टेक्निकल पेपर प्रेजेंटेशन में 16 टीमों ने रखे नवाचार, क्विज और फिल्म प्रदर्शन से बढ़ाया तकनीकी एवं सुरक्षा ज्ञान

Singrauli News: सिंगरौली। सासन पावर प्लांट में इंजीनियर्स वीक 2026 का आयोजन तकनीकी ज्ञान, नवाचार और औद्योगिक सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों के साथ किया गया। लर्निंग एंड डेवलपमेंट टीम एवं ट्रेनिंग विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में प्लांट के इंजीनियरों और कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी की। सप्ताहभर चली गतिविधियों का समापन 15 सितंबर को इंजीनियर्स डे के अवसर पर हुआ।

कार्यक्रम के तहत 10 सितंबर को टेक्निकल पेपर प्रेजेंटेशन आयोजित किया गया, जिसमें 16 टीमों के 30 प्रतिभागियों ने संगठन में किए जा रहे विभिन्न नवाचारों और सुधारात्मक पहलों को प्रस्तुत किया। प्रतिभागियों ने तकनीकी प्रक्रियाओं में सुधार और कार्यक्षमता बढ़ाने से जुड़े अपने विचार साझा किए।

इसके बाद 11 सितंबर को ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता हुई। इसमें सासन पावर प्लांट से जुड़ी तकनीकी जानकारी के साथ रीजनिंग और सामान्य ज्ञान पर आधारित प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों के तकनीकी ज्ञान और सामान्य समझ को परखा गया।

सुरक्षा को लेकर फिल्म प्रदर्शन
12 सितंबर को ‘डीपवॉटर होराइजन’ फिल्म का प्रदर्शन किया गया। फिल्म के माध्यम से औद्योगिक सुरक्षा, जोखिम मूल्यांकन, टीमवर्क, प्रभावी संचार और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारी जैसे विषयों को समझाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य तकनीकी दक्षता के साथ सुरक्षा के प्रति जागरूकता को मजबूत करना रहा।

प्रतिभागियों और विजेताओं का सम्मान
इंजीनियर्स डे पर आयोजित समापन समारोह में मुख्य अतिथि किशोर कुमार होता, कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी विंध्याचल उपस्थित रहे। इस दौरान टेक्निकल पेपर प्रेजेंटेशन के प्रतिभागियों, क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं और आंतरिक फैकल्टी को प्रमाण-पत्र एवं गिफ्ट कूपन देकर सम्मानित किया गया। समारोह में दुलाल सी. सत्पथी द्वारा विकसित गीत ‘बिजली कैसे बनती है’ भी प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित दर्शकों ने सराहा। कार्यक्रम में स्टेशन डायरेक्टर प्रसून चक्रवर्ती, सुब्रत घोष सहित विभिन्न विभागों के एचओडी, वरिष्ठ प्रबंधन और कर्मचारी मौजूद रहे।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall