Vishwakarma Puja Celebrated with Grandeur at Singrauli
Singrauli News: आस्था के साथ तकनीकी उत्कृष्टता और सुरक्षा का संदेश, एनटीपीसी सिंगरौली में श्रद्धा से
Singrauli News: कागजों में कार्रवाई, जमीन पर सन्नाटा! जी-2 माल और जीएस प्लाजा पर निगम अफसरों की भूमि
Mp News: शिक्षा व्यवस्था की बदहाली से लाखों बच्चों का भविष्य प्रभावित : अजय सिंह
Singrauli News: बगदरा कला के जंगल में बेखौफ कटे सागौन के हरे पेड़, वन विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कं
Shaktinager News: सैलून में विवाद के बाद गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप, पुलिस ने दर्ज कि
Indore Emerging as Tech Capital of Central India: CM Dr. Yadav
Screening Camps Should be Organised at Anganwadi Centres and Primary Schools : Governor Shri Patel
Panjab News: पंजाब में किसान मजदूर मोर्चा का रेल रोको आंदोलन, छह जिलों में रेलवे ट्रैक जाम
Singrauli News: नवाचार, तकनीक और सुरक्षा का संगम बना सासन पावर प्लांट का इंजीनियर्स वीक
Singrauli News: A message of technical excellence and safety alongside faith—Vishwakarma Puja celebrated with devotion at NTPC Singrauli.
परियोजना प्रमुख ई. प्रभाकर राव ने विधि-विधान से किया पूजन-हवन, अधिकारियों-कर्मचारियों और श्रमिकों ने लिया प्रसाद
Singrauli News: सिंगरौली। एनटीपीसी सिंगरौली में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना श्रद्धा और उल्लास के साथ की गई। मुख्य संयंत्र स्थित सेवा भवन उद्यान में आयोजित समारोह में भगवान विश्वकर्मा का विधि-विधान से पूजन, हवन और आरती की गई। आयोजन में अधिकारियों, कर्मचारियों और श्रमिकों ने सहभागिता कर संयंत्र के सुरक्षित एवं निर्बाध संचालन तथा एनटीपीसी परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
मुख्य समारोह में परियोजना प्रमुख ई. प्रभाकर राव ने महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) अगम प्रकाश तिवारी सहित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पूजा-अर्चना और हवन किया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख ने एनटीपीसी परिवार को विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन, कौशल, शिल्प और तकनीकी उत्कृष्टता के प्रतीक हैं। विद्युत उत्पादन जैसे तकनीक-प्रधान क्षेत्र में विश्वकर्मा पूजा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि कार्यस्थल, मशीनरी और तकनीकी कौशल के प्रति सम्मान तथा सुरक्षा के प्रति सजगता का भी संदेश देती है।
ई. प्रभाकर राव ने कहा कि एनटीपीसी सिंगरौली की उपलब्धियों के पीछे अधिकारियों, कर्मचारियों और श्रमिक साथियों का सामूहिक परिश्रम, तकनीकी दक्षता और समर्पण महत्वपूर्ण है। उन्होंने सुरक्षित कार्यसंस्कृति को संगठन की प्राथमिकता बताते हुए सभी से सुरक्षा मानकों का निरंतर पालन करने का आह्वान किया।
विभिन्न विभागों में भी हुआ पूजन
विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर एनटीपीसी सिंगरौली के टाउनशिप सिविल, सूचना प्रौद्योगिकी, स्टोर, एमजीआर सहित विभिन्न विभागों में भी पूजा-अर्चना की गई। औद्योगिक प्रतिष्ठानों में मशीनों, उपकरणों और कार्यस्थलों की पूजा की परंपरा के अनुरूप कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यस्थलों पर भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया।
पूजा के बाद अधिकारियों, कर्मचारियों और बड़ी संख्या में उपस्थित श्रमिकों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में आस्था के साथ श्रम की गरिमा, तकनीकी कौशल, टीम भावना और सुरक्षित कार्यसंस्कृति का संदेश भी देखने को मिला।
कार्यक्रम में महाप्रबंधक अगम प्रकाश तिवारी, रश्मिरंजन मोहंती, अंजन पाल, सुनील कुमार मिश्रा, सौमित्र घोष, ए.के. सिंह, मानव संसाधन प्रमुख सिद्धार्थ मंडल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
एनटीपीसी सिंगरौली में आयोजित विश्वकर्मा पूजा ने औद्योगिक कार्यसंस्कृति में आस्था, श्रम सम्मान, तकनीकी दक्षता और सुरक्षा के मूल्यों के समन्वय को रेखांकित किया।