Vishwakarma Puja Celebrated with Grandeur at Singrauli
Singrauli News: आस्था के साथ तकनीकी उत्कृष्टता और सुरक्षा का संदेश, एनटीपीसी सिंगरौली में श्रद्धा से
Singrauli News: कागजों में कार्रवाई, जमीन पर सन्नाटा! जी-2 माल और जीएस प्लाजा पर निगम अफसरों की भूमि
Mp News: शिक्षा व्यवस्था की बदहाली से लाखों बच्चों का भविष्य प्रभावित : अजय सिंह
Singrauli News: बगदरा कला के जंगल में बेखौफ कटे सागौन के हरे पेड़, वन विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कं
Shaktinager News: सैलून में विवाद के बाद गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप, पुलिस ने दर्ज कि
Indore Emerging as Tech Capital of Central India: CM Dr. Yadav
Screening Camps Should be Organised at Anganwadi Centres and Primary Schools : Governor Shri Patel
Panjab News: पंजाब में किसान मजदूर मोर्चा का रेल रोको आंदोलन, छह जिलों में रेलवे ट्रैक जाम
Singrauli News: नवाचार, तकनीक और सुरक्षा का संगम बना सासन पावर प्लांट का इंजीनियर्स वीक
Singrauli News: Green teak trees brazenly felled in the Bagdara Kala forest; Forest Department's action sparks a stir.
18 से अधिक पेड़ कटे मिलने का दावा, चार घरों से सागौन की लकड़ी बरामद, कार्रवाई के दौरान चार संदिग्ध फरार
Singrauli News: चितरंगी/सिंगरौली। चितरंगी वन परिक्षेत्र के बगदरा कला जंगल में सागौन के हरे पेड़ों की कटाई का मामला सामने आने के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया। मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम ने जंगल में पहुंचकर जांच की तो अलग-अलग स्थानों पर सागौन के कई हरे पेड़ कटे मिले। विभाग ने मौके पर 18 से अधिक पेड़ों की कटाई की पुष्टि की है, जबकि संख्या 20 से अधिक होने की आशंका जताई जा रही है।
सूचना मिलते ही रेंजर रवि शेखर सिंह वन अमले के साथ बगदरा कला जंगल पहुंचे। टीम ने जंगल के अंदर कई स्थानों का निरीक्षण किया, जहां सागौन के पेड़ों के कटे हुए ठूंठ और लकड़ियां मिलीं। इसके बाद वन विभाग ने आसपास के गांव में पूछताछ शुरू की और पेड़ों की कटाई से जुड़े लोगों की जानकारी जुटाई।
चार घरों में मिली सागौन की लकड़ी
जंगल की जांच के बाद वन विभाग की टीम ने गांव में भी दबिश दी। विभाग के अनुसार राबेन्द्र सिंह, अशोक सिंह, अनिल सिंह और विनोद सिंह के घरों से सागौन की लकड़ी बरामद कर जब्त की गई। वन विभाग का कहना है कि कार्रवाई की जानकारी मिलते ही चारों मौके से फरार हो गए। विभाग द्वारा उनकी तलाश की जा रही है।
2011 में कराया गया था सागौन का रोपण
रेंजर रवि शेखर सिंह ने बताया कि बगदरा कला क्षेत्र में वर्ष 2011 में सागौन के पौधे लगाए गए थे। इन पौधों से तैयार हो रहे पेड़ों की सुरक्षा वन विभाग की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ भी लगातार कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग के मुताबिक, इससे पहले जिन स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया था, वहां कुछ लोगों के घरों से भी सागौन की लकड़ी बरामद हुई थी। उस मामले में वन अपराध दर्ज किए जाने की जानकारी विभाग ने दी है।
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से जोड़कर देख रहा वन विभाग
रेंजर के अनुसार, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से कुछ ग्रामीणों में नाराजगी है। वन विभाग का आरोप है कि इसी नाराजगी के चलते कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से सागौन के हरे पेड़ काटे गए, ताकि विभाग पर लकड़ी चोरी करवाने जैसे आरोप लगाए जा सकें। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।
वन अपराध दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी
वन विभाग ने मामले में चार से अधिक लोगों के खिलाफ वन अपराध दर्ज किए जाने की जानकारी दी है। टीम द्वारा जंगल में कटे पेड़ों की वास्तविक संख्या, काटी गई लकड़ी और जब्त सागौन की मात्रा का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल वन विभाग फरार आरोपियों की तलाश के साथ पूरे मामले की जांच में जुटा है। जांच के बाद यह स्पष्ट होगा कि जंगल में कितने पेड़ काटे गए और इस कटाई में कितने लोग शामिल थे।