Trending Now

Shaktinager News: सैलून में विवाद के बाद गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप, पुलिस ने दर्ज कि

Rama Posted on: 2026-09-17 11:23:00 Viewer: 32 Comments: 0 Country: India City: Sonbhadra

Shaktinager News: सैलून में विवाद के बाद गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप, पुलिस ने दर्ज कि Shaktinagar News: Allegations of verbal abuse and death threats following a dispute at a salon; police have registered a case.

Shaktinager News: शक्तिनगर/सोनभद्र। शक्तिनगर थाना क्षेत्र के खड़िया बाजार स्थित एक सैलून में सेविंग कराने को लेकर विवाद होने के बाद गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता दीपक कुमार की तहरीर पर शक्तिनगर पुलिस ने दो लोगों को नामजद करते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, घटना 14 सितंबर 2026 की शाम करीब 5:45 बजे की बताई गई है। शिकायतकर्ता के अनुसार वह खड़िया बाजार स्थित एक सैलून में सेविंग कराने गया था। इसी दौरान चिल्काटांड़ निवासी राजू गुप्ता और खड़िया नाई बस्ती निवासी सागर वर्मा के वहां पहुंचने के बाद विवाद हो गया।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विवाद के दौरान दोनों आरोपियों ने उसके साथ कथित रूप से बदसलूकी की। तहरीर के अनुसार, सागर वर्मा ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। वहीं, शिकायतकर्ता ने राजू गुप्ता की कार में हॉकी रखे होने का भी उल्लेख किया है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि विवाद की स्थिति को देखते हुए उसने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शिकायतकर्ता ने थाने में तहरीर देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने राजू गुप्ता और सागर वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक रामबचन सिंह यादव को सौंपी गई है।

पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है। विवेचना के दौरान घटना से जुड़े तथ्यों, दोनों पक्षों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की जाएगी। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall