Trending Now

Singrauli News : बलियरी क्षेत्र में लगातार तीसरे दिन अवैध रुप से डंप की गई लाखों की रेत जब्त

Rama Posted on: 2024-07-23 13:46:00 Viewer: 384 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News : बलियरी क्षेत्र में लगातार तीसरे दिन अवैध रुप से डंप की गई लाखों की रेत जब्त Singrauli News: Sand worth lakhs illegally dumped in Baliyari area seized for the third consecutive day

 

Singrauli News : बलियरी क्षेत्र में अवैध रुप से डंप कर रखी गई लाखों रुपए की रेत को जब्त किया गया है। वैढ़न व अन्य जगहों पर रेत माफिया द्वारा अवैध रुप से डंप कर रखी गई रेत पर कार्रवाई लगातार तीसरे दिन मंगलवार को जारी रही। रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के लिए कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला द्वारा खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित की गई है। संयुक्त टीम लगातार दूसरे दिन मंगलवार को बलियरी क्षेत्र में दबिश देकर रिहंद जलाशय के डूब क्षेत्र में अवैध रुप से डंप कर रखी गई लाखों रुपए की रेत जब्त की गई। मंगलवार को की गई कार्रवाई में खनिज अधिकारी एके राय, सहायक खनिज अधिकारी कपिलमुनि शुक्ला, विद्याकांत तिवारी, मुनेंद्र सिंह शामिल रहे ।

जियावन, मजौना और सरई में भी कारवाई की जरूरत
वैढ़न विंध्यनगर क्षेत्र में तीन दिनों से रेत माफिया के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। रेत माफिया अकेले वैढ़न व विंध्यनगर में ही सक्रिय नहीं है बल्कि बरगवां, जियावन ,मजौना और सरई क्षेत्र में भी सक्रिय है। रात होते ही बरगवां, जियावन, मजौना और सरई क्षेत्र में रेत माफिया सक्रिय हो जाते है और स्थानीय नदियों और नालों से रेत की निकासी कर ट्रैक्टरों के माध्यम से रातभर रेत का परिवहन करते हुए देखा जा सकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय रेत माफिया के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई किए जाने की जरुरत है, तभी अवैध रेत के उत्खनन व परिवहन पर रोक लग पाएगी।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall