Trending Now

Singrauli News: कन्या शिक्षा परिसर का निरीक्षण करने पहुंचे रीवा कमिश्नर, छात्राओं की कम उपस्थिति पर

Rama Posted on: 2026-10-24 12:16:00 Viewer: 48 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: कन्या शिक्षा परिसर का निरीक्षण करने पहुंचे रीवा कमिश्नर, छात्राओं की कम उपस्थिति पर Singrauli News: Rewa Commissioner visits Kanya Shiksha Parisar for inspection; expresses displeasure over low attendance of female students.

सोलर पैनल, पेयजल, स्वच्छता और गुणवत्तापूर्ण भोजन की व्यवस्था सुधारने के निर्देश

Singrauli News: सिंगरौली। नगर परिषद बरगवां में आयोजित जन विश्वास शिविर में शामिल होने आए रीवा संभाग के कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने कन्या शिक्षा परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शैक्षणिक गतिविधियों, स्मार्ट क्लास, छात्राओं की उपस्थिति और छात्रावास की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान छात्राओं की कम उपस्थिति सामने आने पर कमिश्नर ने नाराजगी जताई और उपस्थिति में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने नीट एवं पीजी प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए संचालित कोचिंग कक्षाओं में भी छात्राओं की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा।

पढ़ाई और छात्रावास की सुविधाओं में सुधार के निर्देश
कमिश्नर ने छात्रावास में सौर ऊर्जा की व्यवस्था के लिए अक्षय ऊर्जा अधिकारी से समन्वय कर सोलर पैनल लगवाने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए जल निगम के साथ समन्वय स्थापित कर पाइपलाइन के माध्यम से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने को भी कहा।

छात्रावास का निरीक्षण करते हुए उन्होंने छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने और परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। शौचालयों की नियमित सफाई के लिए वॉश ऑन व्हील के माध्यम से व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा छात्राओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने को कहा।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए किया प्रेरित
कमिश्नर ने कोचिंग कक्षाओं का अवलोकन कर छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने उन्हें बेहतर तैयारी कर आईआईटी और एम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, छात्राओं को मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों से संवाद का अवसर देने के उद्देश्य से उनके भ्रमण की व्यवस्था करने के निर्देश दिए, ताकि छात्राएं उनसे प्रेरणा लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रोत्साहित हों।

उन्होंने छात्रावास में स्थापित टेलीस्कोप का भी अवलोकन किया और विद्यार्थियों को खगोलीय जानकारी देने के लिए नियमित रूप से टेलीस्कोप के माध्यम से अवलोकन सत्र आयोजित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान प्रभारी कलेक्टर संघप्रिय, एसडीएम देवसर सुशील श्रीकृष्ण श्रीराम, सीईओ जनपद पंचायत देवसर सौम्या मिश्रा तथा उप संचालक रेखा पंचाल उपस्थित रहीं।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall