Trending Now

Singrauli News: नवरात्रि से पहले पुलिस की तैयारियों का जायजा, एएसपी ने किया पुलिस लाइन पचौर का औचक न

Rama Posted on: 2026-10-15 11:14:00 Viewer: 147 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: नवरात्रि से पहले पुलिस की तैयारियों का जायजा, एएसपी ने किया पुलिस लाइन पचौर का औचक न Singrauli News: Review of police preparations ahead of Navratri; ASP conducts a surprise inspection of the Pachaur Police Lines.

शस्त्रागार, वाहन शाखा और क्वार्टर गार्ड सहित विभिन्न शाखाओं की व्यवस्थाएं जांचीं, त्योहारों में सुरक्षा और त्वरित पुलिस सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश

Singrauli News: सिंगरौली। नवरात्रि एवं आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिले में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा (भा.पु.से.) ने पुलिस लाइन पचौर का आकस्मिक निरीक्षण कर पुलिस बल की तैयारियों और विभिन्न शाखाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने और आपात परिस्थितियों में त्वरित पुलिस सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

शस्त्रागार से वाहन शाखा तक व्यवस्थाओं की जांच
निरीक्षण के दौरान एएसपी ने रक्षित निरीक्षक कार्यालय, रोजनामचा शाखा, शस्त्रागार, वाहन शाखा, स्टोर शाखा, क्वार्टर गार्ड और पुलिस बैरक सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने शासकीय अभिलेखों के संधारण, संसाधनों के रखरखाव, शस्त्रों की सुरक्षा, वाहनों की कार्यशीलता और परिसर की स्वच्छता की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने त्योहारों के दौरान सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता और वाहनों को तैयार स्थिति में रखने पर जोर दिया, ताकि जरूरत पड़ने पर पुलिस बल तत्काल कार्रवाई कर सके।

पुलिसकर्मियों से किया संवाद
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं और मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
एएसपी सर्वप्रिय सिन्हा ने निर्देशित किया कि नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं और आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी पुलिस अधिकारी-कर्मचारी पूर्ण सतर्कता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे और आमजन को सुरक्षित वातावरण मिल सके।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall