Trending Now

Singrauli news : शहर की हवाओं में घुला ज़हर, सिटाडेल ने बना दिया कूड़े का पहाड़

Rama Posted on: 2024-03-11 13:03:00 Viewer: 247 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli news : शहर की हवाओं में घुला ज़हर, सिटाडेल ने बना दिया कूड़े का पहाड़ Singrauli news: Poison mixed in the city's air, Citadel turned a mountain of garbage

Singrauli news : केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई महत्वाकांक्षी योजना महात्मागांधी स्वच्छ भारत स्वच्छ भारत योजना तो लागू हुए कई वर्ष हो गई लेकिन इसे मूर्त रूप आज भी नहीं मिल पाया है। संस्थान द्वारा या अन्य लोगों द्वारा फैलाये गये कचरे खुले में फेंक दिये जाने से स्थानीय स्तर पर बीमारियों का फैलाव लगातार हो रहा है। ऐस में अगर ठेके में लिए गये कार्य िकसी ठेके कंपनी द्वारा इस पर लापरवाही की जाती है तो यह सरकार के नियमों की नाफर्मानी साबित होती है। ऐसे में सिंगरौली जिले मेंे संचालित कचरा प्लांट में कचरों का संग्रहण कर उसे नियत स्थान तक पहुंचाने के लिए सीटाडेल कंपनी द्वारा इसका जिम्मा लिया गया है ऐसे में अगर यह कंपनी ही अपनी जिम्मेदारियों को नहीं समझ रही और खुले में इन कचरों को फेंक दिया जा रहा है तो ये गैर जिम्मेदाराना होगा। और यहीं हो भी रहा है। कंपनियोंं व हास्पिटल से निकले बेस्टेज को खुले में इसकाे फेंकना कहा तक जायज है जबकि इन कचनों को कंपनी द्वारा संग्रहरण कर उसे नियत स्थान तक पहुचंाने की जिम्मेदारी होती है और ये कंपनी अपनी जिम्मेदारी से बच रहे हैं। खुले मेें कचरा को फेंक स्थानीय स्तर पर गंदगी और बीमारियं परोस रहीं है जो गलत है। एनजीटी के सख्त निर्देशों के बावजूद सिंगरौली जिले में मेडिकल वेस्ट के डिस्पोसल के लिए पक्के इंतज़ाम नहीं है. जिला अस्पताल और प्राइवेट हॉस्पिटल भी मनमाने तरीके से खुले में कचरे को फेंक रहे हैं, जिससे लगातार बीमारियां फ़ैल रही हैं. साथ ही नगर निगम की तरफ से भी शहर के कचरे को खुले मैदानों में फेंका जा रहा है. सिंगरौली नगर निगम की इस लापरवाही के चलते शहर के लाखों लोग परेशान हो रहें हैं. ऐसे में लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो गया है।

कचरे के कहर से लोग हुए परेशान
साल 2019-2020 में नगर निगम ने बलियरी इलाके में एक प्लांट लगाया था. इस प्लांट की मदद से शहर के कचरे को रिसाइक्लिंग कर खाद बनाना था. इसकी जिम्मेदारी नगर निगम ने सिटाडेल आईएसडब्ल्यूएम प्रोजेक्ट सिंगरौली प्राइवेट लिमिटेड को दे दी थी. लेकिन इन्हीं सब के बीच ठेकेदार मनमाने तरीके से शहर में ही कचरे को फेंकने लगे. इसी कड़ी में शहर से 1 किलोमीटर दूरी पर ही खुले मैदान में कचरे का पहाड़ खड़ा हो गया हैं. इसके साथ ही अस्पतालों से निकलने वाला मेडिकल बेस्ट भी कचरे के साथ खुले मैदान में फेंका जाने लगा हैं।

लोगों का सांस लेना हो रहा दुभर
इससे न केवल बीमारियां फैलती है बल्कि पानी, धरती, हवा समेत तमाम तरह के प्रदूषण होते हैं. इससे आस-पास के लोगों को भी बदबूदार हवा की वजह से सांस लेने में दिक्क्त हो रही हैं. बलियरी के कचरा डंपिंग इलाके में पशुओं का जमावड़ा हर समय बना रहता है. कचरा गाड़ी पहुंचते ही जानवर डंप किए गए कचरे में अपने भोजन की तलाश में जुट जाते हैं और कचरा तथा पालीथिन खाकर अपना पेट भरते हैं, जिसकी वजह से पशुओं में बीमारी होने का भय बना रहता है. स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन व नगर निगम में कई बार इसकी शिकायत दर्ज करा चुकें है, लेकिन इस मामले को लेकर न तो जिला प्रशासन गंभीर है और न ही नगर निगम।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall