Singrauli News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, भाकपा ने कलेक्ट्रेट में राष्ट्रपत
Singrauli News: अजय सिंह राहुल के सिंगरौली आगमन पर जगह-जगह स्वागत, सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ न
Singrauli News: एनसीएल के ब्लॉक-बी और झिंगुरदाह परियोजनाओं का निदेशक तकनीकी ने किया दौरा
SingraulNews: चौरा के पास सड़क हादसा, घायल परिवार की मदद के लिए पहुंची क्षत्रिय कुलावंत संगठन की टीम
Singrauli News: सिंगरौली तक पहुंचेगी एक्सप्रेसवे की रफ्तार, कटनी से दूरी 67 किमी घटाने की तैयारी
Singrauli News: पूजा-पाठ से समस्या दूर करने का झांसा देकर 3 लाख की ठगी का आरोप, एसपी से शिकायत
Singrauli News: करवा चौथ पर मप्र में सबसे पहले सिंगरौली में दिखेगा चांद, रात 8:01 बजे चंद्रोदय का अन
Sidhi News: सीधी में स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल हेल्थ यूनिट बदहाल, जनता के पैसे से खरीदे वाहन बने कबा
Singrauli News: अजय सिंह राहुल के कार्यक्रम में पुलिस व्यवस्था पर उठे सवाल, प्रशासन के खिलाफ नारेबाज
यूको बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए 29 अक्टूबर है आवेदन की लास्ट डेट
Singrauli News: On Karwa Chauth, the moon will be visible first in Singrauli within Madhya Pradesh; moonrise is expected at 8:01 PM.
चक्रवात ‘अर्नब’ के असर से बादल बिगाड़ सकते हैं चंद्र दर्शन का इंतजार
Singrauli News: सिंगरौली। पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ गुरुवार, 29 अक्टूबर को महिलाएं करवा चौथ का निर्जला व्रत रखेंगी। दिनभर उपवास के बाद महिलाओं को रात में चंद्र दर्शन का इंतजार रहेगा, लेकिन इस बार मौसम इस इंतजार को लंबा कर सकता है। चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहने और पूर्वी मध्यप्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई गई है।
खगोलीय गणनाओं के अनुसार, मध्यप्रदेश में सबसे पहले सिंगरौली में रात 8:01 बजे चंद्रमा के उदय होने का अनुमान है, जबकि सबसे आखिर में आलीराजपुर में रात 8:41 बजे चंद्रोदय होगा। इस तरह प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी छोर के बीच चंद्रोदय के समय में करीब 40 मिनट का अंतर रहेगा।
सिंगरौली में रात 8:01 बजे चंद्रोदय का अनुमान
नेशनल अवॉर्डी विज्ञान प्रसारक सारिका घारू के अनुसार, मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से में स्थित सिंगरौली में चंद्रमा सबसे पहले दिखाई देने की संभावना है। वहीं, भोपाल में रात 8:26 बजे और इंदौर में रात 8:34 बजे चंद्रोदय का अनुमान है। प्रदेश के पश्चिमी छोर पर स्थित आलीराजपुर में चंद्रमा रात 8:41 बजे दिखाई दे सकता है।
घारू ने बताया कि पृथ्वी के गोलाकार होने और अपनी धुरी पर पश्चिम से पूर्व की ओर घूमने के कारण अलग-अलग स्थानों पर चंद्रोदय का समय बदलता है। मध्यप्रदेश का भौगोलिक विस्तार पूर्व से पश्चिम तक काफी बड़ा है। इसी वजह से सिंगरौली जैसे पूर्वी जिलों में चंद्रमा पहले दिखाई देता है, जबकि पश्चिमी जिलों में इसके उदय के लिए अधिक इंतजार करना पड़ता है।
बारिश और बादल बन सकते हैं बाधा
करवा चौथ के दिन पूर्वी मध्यप्रदेश के जबलपुर, सागर, रीवा और शहडोल संभाग में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग में बादल छाए रह सकते हैं। ऐसे मौसम में चंद्रमा के उदय होने के बावजूद उसके स्पष्ट दर्शन में परेशानी हो सकती है।
सारिका घारू के मुताबिक, चंद्रोदय का निर्धारित समय वह होता है, जब चंद्रमा क्षितिज पर उदित होता है। लेकिन ऊंची इमारतों, पहाड़ियों, बादलों या कोहरे के कारण आंखों से चंद्रमा दिखाई देने में 10 से 15 मिनट या उससे अधिक की देरी हो सकती है।
चंद्र दर्शन में देरी हो तो क्या करें?
मौसम के कारण चंद्रमा दिखाई देने में देरी होने पर महिलाओं को धैर्य रखने की सलाह दी गई है। सारिका घारू ने बताया कि स्थानीय चंद्रोदय के समय के बाद भी बादलों के कारण चंद्रमा नजर नहीं आए, तो धार्मिक परंपरा के अनुसार पूर्व-उत्तर दिशा में चंद्रमा की उपस्थिति मानकर अर्घ्य देने का विकल्प अपनाया जा सकता है।
सरगी से शुरू होगा निर्जला व्रत
करवा चौथ पर व्रत रखने वाली महिलाएं सुबह सूर्योदय से पहले सरगी ग्रहण करती हैं। परंपरा के अनुसार, सास अपनी बहू को सरगी देती है, जिसमें फल, मिठाई, मेवे और फेनी जैसी खाद्य सामग्री शामिल होती है। इसके बाद महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रखती हैं। मान्यता के अनुसार, महिलाएं गणेश जी, चौथ माता और चंद्र देव की पूजा करती हैं तथा करवा चौथ की कथा सुनती या पढ़ती हैं। रात में चंद्रमा को अर्घ्य देने और पूजा करने के बाद व्रत खोला जाता है।
इस बार सिंगरौली की महिलाओं के लिए चंद्र दर्शन का अनुमानित समय रात 8:01 बजे है, लेकिन वास्तविक दर्शन मौसम की स्थिति पर निर्भर करेंगे। ऐसे में आसमान में बादल रहने पर चांद के दीदार के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।