Trending Now

SingraulNews: चौरा के पास सड़क हादसा, घायल परिवार की मदद के लिए पहुंची क्षत्रिय कुलावंत संगठन की टीम

Rama Posted on: 2026-10-28 11:22:00 Viewer: 41 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

SingraulNews: चौरा के पास सड़क हादसा, घायल परिवार की मदद के लिए पहुंची क्षत्रिय कुलावंत संगठन की टीम Singrauli News: Road accident near Chaura; team from Kshatriya Kulawant Sangathan arrives to assist the injured family

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जेके कंपनी की एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था

 Singrauli News: सिंगरौली। बंधौरा चौकी क्षेत्र के चौरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बाइक से घर लौट रहा था। हादसे में उसकी पत्नी और बच्चे को भी मामूली चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलने पर क्षत्रिय कुलावंत संगठन की टीम मौके पर पहुंची और घायल परिवार की मदद करते हुए अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था कराई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे राजेश सिंह चंदेल
हादसे की जानकारी मिलने पर क्षत्रिय कुलावंत संगठन के सदस्य राजेश सिंह चंदेल अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने संगठन के संस्थापक एवं प्रमुख अंकित सिंह से फोन पर चर्चा कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद जेके कंपनी से एंबुलेंस की व्यवस्था कराई गई, ताकि गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जा सके। घटनास्थल पर घायल युवक के पिता भी मौजूद थे। संगठन की टीम ने पीड़ित परिवार की मदद की और घायल को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था में सहयोग किया। पत्नी और बच्चे की स्थिति सामान्य बताई गई है।

संकट के समय जरूरतमंदों की मदद ही मानव सेवा
संगठन के संस्थापक एवं प्रमुख अंकित सिंह ने टीम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना जैसी आपात स्थिति में घायलों को समय पर सहायता उपलब्ध कराना आवश्यक है। संकट के समय जरूरतमंदों के साथ खड़े रहना ही सच्ची मानव सेवा है। उन्होंने कहा कि क्षत्रिय कुलावंत संगठन सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। संगठन की ओर से घायल युवक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य आगे भी जारी रखने की बात कही गई।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall