Singrauli News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, भाकपा ने कलेक्ट्रेट में राष्ट्रपत
Singrauli News: अजय सिंह राहुल के सिंगरौली आगमन पर जगह-जगह स्वागत, सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ न
Singrauli News: एनसीएल के ब्लॉक-बी और झिंगुरदाह परियोजनाओं का निदेशक तकनीकी ने किया दौरा
SingraulNews: चौरा के पास सड़क हादसा, घायल परिवार की मदद के लिए पहुंची क्षत्रिय कुलावंत संगठन की टीम
Singrauli News: सिंगरौली तक पहुंचेगी एक्सप्रेसवे की रफ्तार, कटनी से दूरी 67 किमी घटाने की तैयारी
Singrauli News: पूजा-पाठ से समस्या दूर करने का झांसा देकर 3 लाख की ठगी का आरोप, एसपी से शिकायत
Singrauli News: करवा चौथ पर मप्र में सबसे पहले सिंगरौली में दिखेगा चांद, रात 8:01 बजे चंद्रोदय का अन
Sidhi News: सीधी में स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल हेल्थ यूनिट बदहाल, जनता के पैसे से खरीदे वाहन बने कबा
Singrauli News: अजय सिंह राहुल के कार्यक्रम में पुलिस व्यवस्था पर उठे सवाल, प्रशासन के खिलाफ नारेबाज
यूको बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए 29 अक्टूबर है आवेदन की लास्ट डेट
Singrauli News: Ajay Singh 'Rahul' receives a warm welcome at various points upon his arrival in Singrauli; a rally proceeds, accompanied by a convoy of hundreds of vehicles.
सेवादल के संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में भी हुए शामिल, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
Singrauli News: सिंगरौली। मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय सिंह राहुल भैया के बुधवार को सिंगरौली आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जगह-जगह स्वागत किया। बरगवां, परसौना, नौगढ़, तेलाई मोड़, कचनी और नवानगर सहित विभिन्न स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। उनके आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहले से तैयारियां की थीं। खुटार से परसौना तक सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ निकली रैली में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिला।
खुटार से परसौना तक स्वागत, कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे
बुधवार को खुटार से वाहनों का काफिला रैली के रूप में परसौना पहुंचा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारे लगाकर अजय सिंह राहुल का स्वागत किया। परसौना में जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली ग्रामीण के कोषाध्यक्ष एवं खुटार के पूर्व सरपंच बालमुकुंद सिंह परिहार, किसान कांग्रेस सिंगरौली शहर के अध्यक्ष मनोज दुबे, कांग्रेस लघु एवं व्यवसायिक प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ‘ज्ञानू’, अनुसूचित जाति कांग्रेस प्रकोष्ठ जिला सिंगरौली ग्रामीण के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता रामकरन वर्मा, पूर्व महापौर रेनू शाह, पार्षद शेखर सिंह, मधु शर्मा, प्रेम प्रकाश सिसोदिया, युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खुटार के अध्यक्ष हनुमान प्रसाद जायसवाल के नेतृत्व में स्वागत किया गया।
कन्वेयर बेल्ट के पास शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान ने अजय सिंह राहुल का अभिनंदन किया। इसके बाद कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल तथा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी उनका स्वागत किया। विभिन्न स्थानों पर स्वागत का सिलसिला जारी रहा।
सेवादल के प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं से की मुलाकात
स्वागत कार्यक्रमों के बाद अजय सिंह राहुल जयंत स्थित कल्याण मंडप पहुंचे, जहां कांग्रेस सेवादल का संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। यहां उन्होंने शिविर में शामिल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की तथा प्रशिक्षण और संगठनात्मक गतिविधियों की सराहना की। इस दौरान कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष रुपेश चंद पाण्डेय से भी उनकी मुलाकात हुई।
कांग्रेस नेताओं के निवास पर भी पहुंचे
प्रशिक्षण शिविर के बाद अजय सिंह राहुल शहर कांग्रेस अध्यक्ष के निवास पर पहुंचे। उन्होंने रामशिरोमणि शाहवाल और मुनखू श्रीवास्तव के निवास पर भी जाकर सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान स्थानीय नेताओं और अन्य लोगों से चर्चा हुई। अजय सिंह राहुल के दौरे के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हुए स्वागत कार्यक्रमों और वाहनों के काफिले के साथ निकली रैली से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सक्रियता नजर आई। उनका आगमन जिले में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण रहा।