Singrauli News: विकास योजनाओं की निगरानी अब डिजिटल टूलकिट से, अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
Singrauli News: NEET-JEE कोचिंग में लापरवाही पर शिक्षा विभाग सख्त, दो स्कूलों के प्राचार्यों को नोटि
Singrauli News: बारिश ने बेनकाब किया सिंगरौली के विकास का सच, सड़कें बनीं तालाब और गड्ढों में गुम हु
Singrauli News: प्रचंड प्रहार के संस्थापक अमित तिवारी को साढ़े चार महीने बाद हाईकोर्ट से मिली जमानत
Singrauli News: बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर भक्ति में डूबा विंध्यनगर, सामुदायिक भवन में उमड़े श्रद्धा
Singrauli News: कॉलेज मोड़ पर रोजाना जाम से जूझ रहे लोग, यातायात पुलिस की मौजूदगी के बावजूद बिगड़ी व
Singrauli News: एनसीएल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस और पारदर्शित
Singrauli News: जयंत हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, दोषियों पर कार्रवाई का
Sonbhadra News: रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जेब से निकले कई आधार कार्ड और मनरेगा जॉब क
Singrauli News: वार्ड 38 में भैंसासुर एवं घमसान ठाकुर प्रांगण का होगा कायाकल्प, 9.35 लाख से शुरू हुआ
Singrauli News: Municipal Corporation's work in 11 displaced wards of Morwa
परिसंपत्तियों का होगा सर्वे, आयुक्त ने दिए तेजी लाने के निर्देश
नगर निगम और एनसीएल की संयुक्त टीम करेगी सर्वे, प्रत्येक परिसंपत्ति का होगा विस्तृत विवरण और वास्तविक मूल्यांकन
Singrauli News: सिंगरौली। मोरवा क्षेत्र के विस्थापन की प्रक्रिया के बीच नगर निगम की परिसंपत्तियों के संरक्षण और उनके वास्तविक मूल्यांकन को लेकर नगर निगम प्रशासन सक्रिय हो गया है। मोरवा जोन के विस्थापन से प्रभावित 11 वार्डों में नगर निगम की परिसंपत्तियों की पहचान, सर्वे और मूल्यांकन का कार्य अब तेज किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम और एनसीएल के अधिकारी संयुक्त रूप से सर्वे करेंगे। नगर पालिक निगम सिंगरौली की आयुक्त सविता प्रधान ने अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में सर्वे कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
इस संबंध में बुधवार को नगर निगम सभागार में आयुक्त सविता प्रधान की अध्यक्षता में एनसीएल के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वे कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई। आयुक्त ने निर्देश दिए कि दोनों संस्थानों के अधिकारी आपसी समन्वय से संयुक्त सर्वे टीम गठित कर सभी 11 प्रभावित वार्डों में प्राथमिकता के आधार पर कार्य शुरू करें।
आयुक्त ने स्पष्ट किया कि सर्वे के दौरान प्रत्येक परिसंपत्ति का विस्तृत रिकॉर्ड तैयार किया जाए। इसमें परिसंपत्ति का प्रकार, वास्तविक स्थान, वर्तमान स्थिति, उपयोगिता सहित आवश्यक तकनीकी एवं वित्तीय जानकारियों का उल्लेख अनिवार्य रूप से किया जाए। उन्होंने कहा कि सर्वे और मूल्यांकन की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं तथ्यात्मक होनी चाहिए, ताकि नगर निगम की परिसंपत्तियों का वास्तविक मूल्य सामने आ सके।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सर्वे पूरा होने के बाद संकलित जानकारी के आधार पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर निर्धारित समय-सीमा में प्रस्तुत करें। इसी रिपोर्ट के आधार पर नगर निगम के हितों और परिसंपत्तियों के संरक्षण को ध्यान में रखते हुए नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
आयुक्त ने कहा कि विस्थापन की प्रक्रिया से प्रभावित 11 वार्डों में नगर निगम की परिसंपत्तियों का सर्वे और मूल्यांकन महत्वपूर्ण विषय है। इसलिए सभी संबंधित अधिकारी इसे सर्वोच्च प्राथमिकता दें। कार्य की नियमित समीक्षा करते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब से बचें।
ये अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर आर.पी. बैस, उपायुक्त वित्त अनुपम द्विवेदी, सहायक यंत्री प्रवीण गोस्वामी तथा एनसीएल के उज्ज्वल सिंह, अरविंद कुमार, आई.बी. प्रसाद एवं देवेंद्र सिंह उपस्थित रहे।