Trending Now

Singrauli News: सिंगरौली के दूरस्थ गांव में पहली बार पहुंचा मोबाइल नेटवर्क, अदाणी नेचुरल रिसोर्सेज क

Rama Posted on: 2026-10-24 12:16:00 Viewer: 51 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: सिंगरौली के दूरस्थ गांव में पहली बार पहुंचा मोबाइल नेटवर्क, अदाणी नेचुरल रिसोर्सेज क Singrauli News: Mobile network reaches a remote village in Singrauli for the first time; tower installed with the support of Adani Natural Resources.

बासी बेरदहा और आसपास के गांवों के हजारों ग्रामीणों को मिलेगी मोबाइल व इंटरनेट सुविधा

Singrauli News: सिंगरौली। जिले के घने जंगलों और पहाड़ी क्षेत्र में बसे आदिवासी बहुल गांव बासी बेरदहा में पहली बार मोबाइल नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध हुई है। अदाणी नेचुरल रिसोर्सेज की पहल पर यहां एयरटेल का मोबाइल टावर स्थापित किया गया है। इससे बासी बेरदहा सहित आसपास के गांवों के हजारों ग्रामीणों को मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट कनेक्टिविटी का लाभ मिलने की उम्मीद है।

धिरौली परियोजना के आसपास स्थित इन गांवों में अब तक नेटवर्क नहीं होने के कारण ग्रामीणों को कई जरूरी कामों के लिए परेशानी उठानी पड़ती थी। विद्यार्थियों, शिक्षकों, स्वास्थ्यकर्मियों और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। मोबाइल टावर शुरू होने से अब इन समस्याओं में कमी आने की उम्मीद है।

ऑनलाइन पढ़ाई और सरकारी काम होंगे आसान
नेटवर्क की कमी के कारण स्थानीय विद्यालयों में शिक्षकों को बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने, ऑनलाइन शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेने और सरकारी पोर्टल पर जानकारी अपडेट करने में दिक्कत होती थी। वहीं, विद्यार्थियों को डिजिटल अध्ययन सामग्री तक पहुंचने में भी परेशानी होती थी। मोबाइल कनेक्टिविटी उपलब्ध होने से शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों को सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही सरकारी योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन, पंजीकरण, ओटीपी सत्यापन और लाभार्थियों का विवरण अपडेट करने जैसे कार्य भी पहले की तुलना में आसान हो सकेंगे।

स्वास्थ्य सेवाओं और आपातकालीन संपर्क में मिलेगी मदद
मोबाइल नेटवर्क से स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी ऑनलाइन रिपोर्टिंग, पंजीकरण और जानकारी के आदान-प्रदान में भी सहूलियत मिलने की संभावना है। आपातकालीन स्थिति में ग्रामीण डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों और परिजनों से संपर्क कर सकेंगे। दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों में बसे गांवों के लिए यह सुविधा विशेष रूप से उपयोगी हो सकती है।

आसपास के गांवों में भी विकास कार्य
अदाणी समूह धिरौली और सुलियरी परियोजनाओं के आसपास शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और सामुदायिक विकास से जुड़ी पहल कर रहा है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, अदाणी फाउंडेशन ने समग्र विकास के लिए उतानीपाठ गांव को चुना है।

पड़ोसी बस्ती बासी में बैगा समुदाय के सभी 23 परिवारों तक ऑफ-ग्रिड सोलर प्रणाली के माध्यम से बिजली पहुंचाई गई है। वहीं, उतानीपाठ गांव में जल संरक्षण और जल संग्रहण क्षमता बढ़ाने के लिए दो तालाबों का नवीनीकरण कराया गया है। इसके अलावा, गांव के 32 परिवारों के 187 लोगों को निःशुल्क सोलर ऑफ-ग्रिड सिस्टम उपलब्ध कराया गया है।

बासी बेरदहा में मोबाइल टावर की स्थापना से क्षेत्र में डिजिटल कनेक्टिविटी का विस्तार हुआ है। इससे ग्रामीणों को ऑनलाइन सेवाओं का लाभ लेने और शिक्षा, स्वास्थ्य व सरकारी कामकाज के लिए डिजिटल माध्यमों से जुड़ने में सहूलियत मिलने की उम्मीद है।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall