Singrauli News: कोतवाली क्षेत्र में सफेद पत्थरों का अवैध कारोबार, रोजाना 5 से 10 ट्रैक्टरों से ढुलाई
Singrauli News: एनसीएल में ‘बिकमिंग साइबर ब्लैक बेल्ट’ सत्र, एआई आधारित साइबर अपराधों से बचाव के बता
Singrauli News: एनटीपीसी सिंगरौली के स्वास्थ्य शिविर में 150 ग्रामीणों की जांच, निःशुल्क दवाएं वितरि
Singrauli News: सिद्धाश्रम धाम में 22 सेवकों को मिला श्रमशक्ति पुरस्कार
UP Headmaster Bharti 2026: उत्तर प्रदेश में हेडमास्टर के 1172 पदों पर रजिस्ट्रेशन स्टार्ट
PM Modi to Visit Varanasi, Bhubaneswar on Sunday; to Inaugurate Garment Facility, RBI Data Centre
UP TGT Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में टीजीटी के 17,735 पदों पर आवेदन आज से शुरू
RRB Station Master Recruitment 2026: स्टेशन मास्टर के पदों पर रजिस्ट्रेशन 27 अक्टूबर से स्टार्ट होगा
Singrauli News: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, महिला और पुरुष की मौत, तीन गंभीर
Sidhi News: सीधी में कार्बाइड गन के निर्माण, बिक्री और इस्तेमाल पर प्रतिबंध
Singrauli News: Last suspect in the Kanchan Jewellers robbery case arrested; all six miscreants now in police custody
एक महीने पहले रची गई थी लूट की साजिश, जबलपुर रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया छठा आरोपी
Singrauli News: सिंगरौली। जयंत स्थित कंचन ज्वेलर्स में हथियारों के बल पर हुई डकैती और गोलीबारी के मामले में सिंगरौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फरार चल रहे छठे और अंतिम आरोपी राहुल कुमार को जबलपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही मामले में नामजद सभी छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से सोने के 11 आभूषण, चांदी की दो मूर्तियां, 4,750 रुपये नकद, एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।
17 सितंबर 2026 को जयंत के बजरंग कॉम्प्लेक्स स्थित कंचन ज्वेलर्स में हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोलकर सोने-चांदी के आभूषण और करीब 2.50 लाख रुपये नकद लूट लिए थे। वारदात के दौरान विरोध करने पर दुकान संचालक के सिर पर हथियार के बट से हमला किया गया, जबकि कर्मचारी राहुल विश्वकर्मा को गोली मार दी गई थी। घटना के बाद आरोपी दो अपाचे मोटरसाइकिलों से फरार हो गए थे।
एक महीने पहले बनाई थी डकैती की योजना
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने वारदात से करीब एक महीने पहले डकैती की योजना बनाई थी। इसके लिए झारखंड के गढ़वा जिले में देशी कट्टे के बल पर दो अपाचे मोटरसाइकिलें लूटी गईं और उन्हें उत्तर प्रदेश के अनपरा क्षेत्र में पहुंचाया गया। आरोपियों ने पहले 14 सितंबर को वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई थी, लेकिन दुकान में ग्राहकों की अधिक भीड़ होने के कारण इसे टाल दिया। इसके बाद 17 सितंबर को सभी छह आरोपी शक्तिनगर पार्क में एकत्र हुए और योजना को अंतिम रूप दिया। पुलिस के अनुसार, वारदात से पहले आरोपियों ने करीब तीन बार दुकान की रेकी की थी।
लूट के दौरान की गई थी फायरिंग
पुलिस के अनुसार, वारदात के समय चार आरोपी दुकान के भीतर लूटपाट कर रहे थे, जबकि दो बाहर निगरानी कर रहे थे। बदमाशों ने दुकान में मौजूद लोगों को हथियार दिखाकर डराया और उनके मोबाइल फोन छीन लिए। विरोध करने पर दुकान संचालक के सिर पर हथियार के बट से हमला किया गया। कर्मचारी राहुल विश्वकर्मा ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो उनके हाथ की हथेली में गोली लग गई। आरोपी सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लेकर दो अपाचे मोटरसाइकिलों पर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तकनीकी साक्ष्य जुटाए और विभिन्न राज्यों की पुलिस से समन्वय कर तलाश शुरू की।
पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद छठे की तलाश जारी थी
पुलिस के अनुसार, शुरुआती कार्रवाई में अनुराग कुमार चंद्रवंशी और लकी कुमार पासवान को पकड़ा गया। एक अन्य आरोपी रोशन स्वीपर को उत्तर प्रदेश पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। बाद में साबिर उर्फ सोनू अंसारी और शमशाद अंसारी उर्फ छोटू को पकड़ने में भी सफलता मिली। इसके बाद राहुल कुमार फरार था, जिसकी तलाश के लिए पुलिस लगातार सूचना जुटा रही थी।
पुलिस को जानकारी मिली कि राहुल कुमार चेन्नई से वापस आया है और फिर वहां जाने की तैयारी में है। इसके बाद जयंत पुलिस ने साइबर सेल सिंगरौली और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), जबलपुर के सहयोग से उसे जबलपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड लिया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर सोने के 11 आभूषण, चांदी की दो मूर्तियां, 4,750 रुपये नकद, एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
कई राज्यों में फैला था आरोपियों का नेटवर्क
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की गतिविधियां मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड और चेन्नई तक जुड़ी थीं। गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण, तकनीकी साक्ष्यों का संकलन, मुखबिरों से मिली जानकारी और विभिन्न राज्यों की पुलिस के साथ समन्वय किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी भी संबंधित राज्यों से जुटाई जा रही है। यह मामला थाना विंध्यनगर में अपराध क्रमांक 461/2026 के तहत दर्ज है और इसकी विवेचना जारी है।
पुलिस टीम की रही भूमिका
कार्रवाई में चौकी प्रभारी जयंत निरीक्षक पवन कुमार सिंह, उप निरीक्षक अमन वर्मा, सहायक उपनिरीक्षक दीपनारायण केवट, राजेश द्विवेदी, जिवेन्द्र मिश्रा सहित जयंत पुलिस और साइबर सेल सिंगरौली की टीम ने भूमिका निभाई। अंतिम आरोपी की गिरफ्तारी में आरपीएफ जबलपुर का भी सहयोग रहा।