Singrauli News: मोरवा में स्कूली बच्चों से भरी ओमनी वैन ट्रेलर से टकराई, आधा दर्जन छात्र घायल
Singrauli News: बाजार में पत्नी-बेटी के सामने एएसआई पर धमकाने का आरोप, एसपी से की शिकायत
Singrauli shaktinager News: एनटीपीसी सिंगरौली की पहल: 30 ग्रामी
Singrauli News: सिंगरौली हॉस्पिटल परिसर बनेगा हरियाली की नई पहचान, ‘ग्रीन सिंगरौली’ अभियान का शुभारं
Jansatta Dal releases: यूपी चुनाव 2027: राजा भैया ने जारी की पहली सूची, कुंडा से खुद लड़ेंगे चुनाव
Samajwadi Party Manifesto: अखिलेश का युवाओं को बड़ा चुनावी वादा,
Singrauli News: चाचर मझौली में 11.75 लाख के पंपवेल निर्माण पर सवाल, गुणवत्ता की जांच की मांग
Singrauli News: बांध निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध, निर्माण स्थल पर पहुंचे किसान, काम रुकवाय
Singrauli News: काम करने के लिए कहने पर बेटे ने माता-पिता पर किया
Sidhi News: सीधी में रेलवे की जमीन से 34 परिवारों के मकान हटाए,
Singrauli News: Jayant Area dominates NCL’s inter-area badminton tournament
चार दिवसीय प्रतियोगिता में 137 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, पुरुष, महिला और वरिष्ठ वर्गों में हुए मुकाबले
Singrauli News: सिंगरौली। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) मुख्यालय में आयोजित अंतर-क्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 2026-27 का सोमवार को समापन हुआ। 20 से 23 नवंबर तक चली इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में एनसीएल के विभिन्न क्षेत्रों एवं इकाइयों के 137 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें 116 पुरुष और 21 महिला खिलाड़ी शामिल रहे। प्रतियोगिता में टीम चैंपियनशिप के साथ एकल एवं युगल वर्ग के मुकाबले आयोजित किए गए।
टीम चैंपियनशिप में जयंत क्षेत्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि एनसीएल मुख्यालय उपविजेता रहा। पुरुष एकल वर्ग में जयंत के मनीष कुमार विश्वकर्मा प्रथम और झिंगुरदा के अनूप कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। पुरुष युगल वर्ग में जयंत के मनीष कुमार विश्वकर्मा और सैफ अली की जोड़ी विजेता बनी, जबकि मुख्यालय के अंकित कुमार और निगाही के आकाश साहू की जोड़ी उपविजेता रही।
वरिष्ठ पुरुष एकल वर्ग में झिंगुरदा के शंकर बदवथ ने पहला और एनएससी के डॉ. डी.जे. बोरा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ पुरुष युगल वर्ग में एनएससी के डॉ. डी.जे. बोरा और दुधीचुआ के एस.के. वर्मा की जोड़ी विजेता रही। वहीं निगाही के आर.के. सिन्हा और झिंगुरदा के शंकर बदवथ उपविजेता बने।
अति वरिष्ठ पुरुष एकल वर्ग में जयंत के राजीब घोष ने प्रथम और निगाही के राजीव चोपड़ा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। युगल वर्ग में राजीब घोष और राजीव चोपड़ा की जोड़ी विजेता रही, जबकि मुख्यालय के ए.के. सिन्हा और जयंत के राकेश श्रीवास्तव की जोड़ी उपविजेता बनी।
महिला एकल वर्ग में मुख्यालय की मनीषा छेत्री विजेता और साबिया उपविजेता रहीं। महिला युगल वर्ग में मनीषा छेत्री और साबिया की जोड़ी ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि एनएससी की डॉ. मोनिका मोनी और जयंत की निकिताषू वर्मा की जोड़ी दूसरे स्थान पर रही।
समापन समारोह में महाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं कल्याण) राजेश त्रिवेदी, जेसीसी सदस्य लाल पुष्पराज सिंह, सीएमओएआई प्रतिनिधि सर्वेश सिंह, एनसीएल स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के सदस्य, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
एनसीएल द्वारा कर्मचारियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करने और खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है।