Singrauli News: Executive committee of Chitrangi, Bagdara, Karthua and Gorbi divisions declared
Singrauli News: भारतीय जनता पार्टी की गोरी, चितरंगी, बगदरा और कर्थुआ मंडलों की कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, संभागीय संगठन प्रभारी रणबीर सिंह रावत एवं जिला संगठन प्रभारी प्रज्ञा त्रिपाठी की सहमति एवं जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह के अनुमोदन के पश्चात संबंधित मंडल अध्यक्षों ने अपनी कार्यकारिणी घोषित की हैं।
चितरंगी मंडल अध्यक्ष अजय द्विवेदी ने सुक्खमन सिंह, ललिता सिंह, पुष्पराज सिंह चंदेल, निर्भय सिंह, देवेश धर द्विवेदी, मनगिरिया सिंह वैश्य को उपाध्यक्ष, प्रभात कुमार सिंह एवं सुशील कुमार जायसवाल को महामंत्री, इंद्रानी देवी, समर बहादुर सिंह, शीला साहू, राजेश कुमार वैश्य, कमलेश्वर सिंह, रजवन्ती देवी साकेत को मंत्री तथा रविकांत द्विवेदी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है।
बगदरा मंडल अध्यक्ष गंगासागर वैश्य ने अशोक कुमार चतुर्वेदी, अंकित सिंह चंदेल, राकेश जायसवाल, फालगो सिंह गुर्जर, राधा मौर्या, पार्वती वैश्य को उपाध्यक्ष , गिरीश कुमार उपाध्याय एवं जग्नरायन सिंह गोड़ को महामंत्री, सीतादेवी तिवारी, श्याम सुंदर पाठक, मिठाई लाल वैश्य, सरोज साकेत, रामवती सिंह गोड़, शिवलाल केवल को मंत्री एवं अखिलेश श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया है।
कर्थुआ मंडल अध्यक्ष आशीष धर द्विवेदी ने शंभू शरण द्विवेदी, मुदलेश यादव, खूब चंद्र मांझी, तीर्थ जायसवाल, शंकरदयाल यादव, सुषमा साकेत को उपाध्यक्ष, रेखा यादव एवं प्रकाश गुप्ता को महामंत्री, दीपू शाहू एवं अनीता सिंह, सुषमा जायसवाल, रामशरण भुजवा, भागीरथी द्विवेदी, जगन्नाथ सिंह को मंत्री तथा मनीषा द्विवेदी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है।
गोरबी मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार वैश्य ने बंस बहादुर सिंह, अरूण कुमार पांडेय, इंदू पटेल, बबुआ राम वैश्य, लाल कुमार वैश्य, इंद्रबली सिंह को उपाध्यक्ष, रामजी सिंह एवं संजय द्विवेदी को महामंत्री, फूलकली, केसरीलाल साहू, दीपक कुमार वैश्य, सुनीता देवी यादव, देव प्रताप वैश्य को मंत्री तथा राजकुमार सिंह को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया है।
जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह समेत समस्त वरिष्ठ नेताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं तथा तत्काल संगठन के काम में लग जाने के दिशा निर्देश दिए हैं।