Singrauli News: टीएचआर वितरण में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, शत-प्रतिशत वितरण के साथ रोजाना मांगी रिपो
Singrauli News: एनटीपीसी विंध्याचल की वॉकथॉन में दिखा उत्साह, 300 से अधिक प्रतिभागियों ने दिया गुणवत
Singrauli News: हरिहर तालाब के रिनोवेशन कार्य को तीन माह में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के आयुक्त ने
Singrauli News: हत्या, अवैध वसूली और राजनीतिक संरक्षण के आरोपों से घिरी ऊर्जाधानी? भूपेंद्र हत्याकां
Singrauli News: सहायक कलेक्टर सौम्या मिश्रा को मिली देवसर तहसीलदार की जिम्मेदारी
Singrauli News: देवसर में बस और टेम्पो स्टैंड बनाने की उठी मांग, युवाओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Singrauli News: NH-39 पर बड़ा हादसा टला, अल्टो कार को बचाने के
BHU Non-Teaching Recruitment 2026: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में नॉन-टीचिंग के पदों पर रजिस्ट्रेशन स्ट
इस सरकारी संस्थान में नॉन-टीचिंग पदों पर हो रही भर्ती, जल्द करें अप्लाई
RSSB Junior Engineer Recruitment 2026: राजस्थान में जूनियर
Singrauli News: Drug-free zones to be established around schools, colleges, and hostels
जोन, मेडिकल दुकानों पर पुलिस और ड्रग इंस्पेक्टर संयुक्त रूप से चलाएंगे जांच अभियान
कलेक्टर अंकित अस्थाना की अध्यक्षता में एनकार्ड समिति की बैठक आयोजित
Singrauli News: सिंगरौली। जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार, भंडारण और नशीले पदार्थों की खेती पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर अंकित अस्थाना की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एनकार्ड समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक सियाज के.एम. और वन मंडलाधिकारी अखिल बंसल उपस्थित रहे। बैठक में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए विभिन्न विभागों की कार्रवाई की समीक्षा की गई।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले के विद्यालयों, महाविद्यालयों और छात्रावासों के आसपास ड्रग्स फ्री जोन विकसित किए जाएं। इन क्षेत्रों में पुलिस एवं संबंधित विभागों की टीमें नियमित भ्रमण कर निगरानी रखें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि सामने आने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
मेडिकल दुकानों की होगी संयुक्त जांच
कलेक्टर ने ड्रग इंस्पेक्टर और पुलिस विभाग को संयुक्त रूप से मेडिकल दुकानों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दुकानों में प्रतिबंधित एवं अवैध दवाइयों के भंडारण और बिक्री की जांच की जाए। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए।
इसके साथ ही जर्जर विद्यालय भवनों और छात्रावासों का निरीक्षण कराने के निर्देश दिए गए, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं इन भवनों का इस्तेमाल अवैध मादक पदार्थों के भंडारण के लिए तो नहीं किया जा रहा है।
खेतों में नशीले पदार्थों की खेती पर रहेगी नजर
कलेक्टर ने राजस्व और पुलिस अधिकारियों को खेतों में मादक पदार्थों की अवैध खेती पर निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पटवारी, राजस्व निरीक्षक और एसडीओपी अपने-अपने क्षेत्रों के भ्रमण के दौरान खेतों का औचक निरीक्षण करें। गांजा सहित अन्य प्रतिबंधित नशीले पदार्थों की खेती पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जाए। वन विभाग को वनांचल के गांवों में भी औचक निरीक्षण कर अवैध खेती और मादक पदार्थों से जुड़ी गतिविधियों पर नियंत्रण रखने के निर्देश दिए गए।
नशीली दवाइयों की सप्लाई नेटवर्क की होगी जांच
कलेक्टर ने बरगवां में कार्रवाई के दौरान जब्त की गई नशीली दवाइयों के स्रोत और उनकी आपूर्ति के रास्तों का पता लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशीली दवाइयों की पूरी आपूर्ति श्रृंखला की जांच कर अवैध कारोबार के पीछे सक्रिय नेटवर्क तक पहुंचा जाए, ताकि इस तरह की गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
बैठक में पुलिस अधीक्षक सियाज के.एम. ने जिले में चिन्हित ड्रग्स हॉटस्पॉट पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस टीमें शैक्षणिक संस्थानों और छात्रावासों के आसपास नियमित गश्त करें तथा नशीले पदार्थों से संबंधित गतिविधियां सामने आने पर त्वरित कार्रवाई करें।
बैठक में नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान, उप संचालक कृषि मनोज सिंह, आबकारी अधिकारी प्रणय श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग रेखा पांचाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।