Singrauli News: पांच साल में तीसरी बार सड़क पर करोड़ों का दांव, 9 करोड़ के डामरीकरण पर उठे सवाल
Sidhi News: कथित धर्मांतरण के विरोध में सीधी में पैदल मार्च, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Sidhi News: सीधी में 40 हजार की रिश्वत लेते जनजाति कार्य विभाग का कर्मचारी गिरफ्तार, लोकायुक्त की का
Singrauli News: अंबेडकर चौक प्लाजा में शव मिलने से मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस
Asian Para Games 2026: मोना अग्रवाल ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता दूसरा स्वर्ण, एशियाई पैरा खेलों में
Delhi News: सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 2 लाख रुपये के नीचे आई चांदी
SBI News: एसबीआई के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर उजागर, बैंक बोला—खातों में जमा रकम सुरक्षित
Delhi News: PHP की सुरक्षा खामियों से साइबर अलर्ट, वेबसाइटों पर रिमोट हमले का खतरा
Delhi News: सऊदी अरब के लिए इंडिगो की उड़ानें 31 अक्टूबर तक रद्द, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
Singrauli News: सिंगरौली की हिंडाल्को इंडस्ट्री में ₹22 हजार करोड़ के
Singrauli News: Competitions held at Gadariya School during Wildlife Conservation Week; students showcased their talent.
चित्रकला, निबंध और क्विज प्रतियोगिता के जरिए वन्यप्राणी संरक्षण का दिया संदेश; विजेता विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत
Singrauli News: सिंगरौली। मानव और वन्यप्राणी के बीच सह-अस्तित्व की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गडरिया में वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह 2026 के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वनमंडल अधिकारी सिंगरौली अखिल बंसल के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने चित्रकला, निबंध और क्विज प्रतियोगिताओं में उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को वन्यप्राणियों के संरक्षण, उनके महत्व और मानव-वन्यप्राणी सह-अस्तित्व की अवधारणा के प्रति जागरूक किया गया। विद्यार्थियों ने वन्यप्राणी संरक्षण से जुड़े विषयों पर अपनी समझ और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
चित्रकला में हर्षिका पांडे प्रथम
चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 12 की हर्षिका पांडे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 10 की खुशबू यादव द्वितीय और कक्षा 5 के सुशील यादव तृतीय स्थान पर रहे। निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 12 की मुस्कान खातून ने प्रथम, कक्षा 12 के रामबाबू ने द्वितीय तथा दीपेश यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह क्विज प्रतियोगिता में कक्षा 12 की मुस्कान खातून प्रथम, कक्षा 12 की हर्षिका पांडे द्वितीय और कक्षा 7 के तनिष्क तृतीय स्थान पर रहे।
वन्यप्राणी संरक्षण के महत्व की दी जानकारी
प्रतियोगिताओं में सफल विद्यार्थियों को विद्यालय के प्राचार्य रामकिशन प्रजापति, उपवनमंडल अधिकारी बैढ़न नरेंद्र त्रिपाठी और वन परिक्षेत्र अधिकारी बैढ़न राजकुमार यादव ने पुरस्कार प्रदान किए।
इस अवसर पर उपस्थित वन विभाग के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को वन्यप्राणियों के संरक्षण की आवश्यकता और मानव-वन्यप्राणी सह-अस्तित्व के महत्व के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों से वन्यप्राणियों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने और संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में शिक्षिका प्रतिभा चंद्राकर, गीता शुक्ला, परिक्षेत्र सहायक बैढ़न सुरेश सिंह मरकाम, वनपाल सुशील कुमार बुनकर, बीट प्रभारी बैढ़न महेंद्र तिवारी, बीट प्रभारी गडरिया सर्वेश तिवारी तथा वनपाल एवं बीट प्रभारी अमलोरी अंजनी सिंह सहित विद्यालय और वन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।