Trending Now

Singrauli News: बरगवां उप स्वास्थ्य केंद्र का कमिश्नर ने किया निरीक्षण, एएनसी पंजीयन कम मिलने पर जता

Rama Posted on: 2026-10-24 12:16:00 Viewer: 39 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: बरगवां उप स्वास्थ्य केंद्र का कमिश्नर ने किया निरीक्षण, एएनसी पंजीयन कम मिलने पर जता Singrauli News: Commissioner inspects Bargawan Sub-Health Centre; expresses displeasure over low number of ANC registrations.

मलेरिया-डेंगू की नियमित सैंपलिंग और गर्भवती महिलाओं की शत-प्रतिशत प्रसवपूर्व जांच सुनिश्चित करने के निर्देश

Singrauli News: सिंगरौली। जन विश्वास शिविर में शामिल होने बरगवां पहुंचे रीवा संभाग के कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने उप स्वास्थ्य केंद्र बरगवां का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रसूति केंद्र, लैब और ओपीडी का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान गर्भवती महिलाओं का एएनसी (प्रसवपूर्व जांच) पंजीयन कम पाए जाने पर कमिश्नर ने नाराजगी जताई। उन्होंने सभी गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने और उनकी नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के निर्देश दिए। साथ ही, उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को चिह्नित कर उनकी लगातार निगरानी करने को कहा, ताकि प्रसव के दौरान मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को शून्य करने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकें।

मलेरिया और डेंगू की नियमित जांच के निर्देश
कमिश्नर ने मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों की नियमित सैंपलिंग कराने तथा समय पर जांच और उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में आवश्यक दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने, साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था करने और उपचार के लिए आने वाले मरीजों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने चिकित्सकों और मेडिकल स्टाफ को निर्धारित रोस्टर के अनुसार स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित रहकर मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी कलेक्टर संघप्रिय, एसडीएम देवसर सुशील श्रीकृष्ण श्रीराम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत देवसर सौम्या मिश्रा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पराज सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुधांशु मिश्रा तथा जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विशेष सिंह उपस्थित रहे।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall