Trending Now

Singrauli News: मोरवा में पुल से 15 फीट नीचे गिरा कोयले से भरा ट्रेलर, चालक गंभीर

Rama Posted on: 2026-10-29 17:01:00 Viewer: 10 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: मोरवा में पुल से 15 फीट नीचे गिरा कोयले से भरा ट्रेलर, चालक गंभीर Singrauli News: Coal-laden trailer falls 15 feet off a bridge in Morwa; driver critically injured

शुक्ला मोड़ पर बारिश के बीच हुआ हादसा, नेहरू शताब्दी अस्पताल में चल रहा घायल चालक का इलाज

Singrauli News: सिंगरौली। जिले के मोरवा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह शुक्ला मोड़ पर कोयले से भरा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पुल से करीब 15 फीट नीचे गिर गया। हादसे में चालक राम प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए एनसीएल के नेहरू शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह से क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही थी। आशंका जताई जा रही है कि सड़क पर फिसलन के कारण चालक ट्रेलर पर नियंत्रण नहीं रख सका और वाहन पुल से नीचे जा गिरा। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

ट्रेलर पर नहीं मिला नंबर, मालिक की तलाश में जुटी पुलिस
मोरवा थाना प्रभारी डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन से हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस को घटना की जानकारी मिली। दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर पर वाहन का पंजीकरण नंबर नहीं मिला है। पुलिस वाहन मालिक की पहचान करने के साथ यह पता लगाने में जुटी है कि ट्रेलर कोयला लेकर कहां से कहां जा रहा था। थाना प्रभारी के अनुसार, पुलिस हादसे की परिस्थितियों और संभावित लापरवाही के पहलुओं की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना की वजह और जिम्मेदारी स्पष्ट हो सकेगी।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall