Satna News: सतना में हाई कोर्ट के निर्देश पर बिजली लाइनों के प्रतिबंधित कॉरिडोर में निर्माणों पर कार
Cyber News: डिजिटल धोखाधड़ी: सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- बैंक बने जवाबदेह; व्हाट्सएप ने बताया 9400 खाते
Singrauli News: राष्ट्र की एकता, लोकतंत्र और आंतरिक सुरक्षा पर भाजपा की संगोष्ठी
Singrauli News: राष्ट्र की एकता, लोकतंत्र और आंतरिक सुरक्षा पर भाजपा की संगोष्ठी
Sidhi News: तीन माह से मानदेय का इंतजार, पंचायत कर्मचारियों पर आर्थिक संकट
Mp News: चक्रवात के असर से ओडिशा में बाढ़, 300 गांव प्रभावित; 9 ट्रेनें रद्द, 14 के बदले मार्ग
Singrauli News: धनहाँ के सरकारी स्कूल में शिक्षक की अनुपस्थिति का वीडियो वायरल, जांच की मांग
Singrauli News: मोरवा में पुल से 15 फीट नीचे गिरा कोयले से भरा ट्रेलर, चालक गंभीर
Singrauli News: बैगा विकास प्राधिकरण में सीधी-सिंगरौली को शामिल करने की मांग, सैकड़ो आदिवासियों ने कि
Singrauli News: सिंगरौली में तेज हवाओं के साथ बारिश, तापमान में गिरावट
Singrauli News: BJP seminar on national unity, democracy, and internal security
सिंगरौली में भाजपा की विधानसभा स्तरीय संगोष्ठी आयोजित, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और प्रबुद्धजनों ने रखे विचार
Singrauli News: सिंगरौली। भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली की ओर से ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ विषय पर विधानसभा स्तरीय प्रबुद्ध जन संगोष्ठी का आयोजन सामुदायिक भवन, बैढ़न में किया गया। संगोष्ठी में राष्ट्र की एकता एवं अखंडता, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, नक्सलवाद के उन्मूलन और आंतरिक सुरक्षा जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। वक्ताओं ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने, समाज में जागरूकता बढ़ाने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने की आवश्यकता बताई।
संगोष्ठी में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े बुद्धिजीवियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने देश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों तथा विपक्ष की भूमिका पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने विपक्ष पर राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता से जुड़े मुद्दों पर भ्रम फैलाने और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने के आरोप लगाते हुए इसकी आलोचना की। साथ ही युवाओं से राष्ट्रविरोधी गतिविधियों और देश की स्थिरता को प्रभावित करने वाले प्रयासों के प्रति सतर्क रहने की अपील की।
कार्यक्रम में व्यापार संघ, भारतीय मजदूर संघ, गायत्री परिवार, गुरुद्वारा कमेटी, जैन समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की सहभागिता रही।
राष्ट्रहित और सामाजिक समरसता पर दिया बल
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने कहा कि देश में अराजकता फैलाने वाले तत्वों के विरुद्ध जनजागरण आवश्यक है। उन्होंने कांग्रेस सहित विपक्षी दलों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने देश की वर्तमान परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और आंतरिक सुरक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद, उग्रवाद और नक्सलवाद जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए किए जा रहे प्रयास देश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने और विकास कार्यों को गति देने की आवश्यकता भी बताई।
जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्धजनों ने रखे विचार
संगोष्ठी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं अभियान संयोजक गिरीश द्विवेदी, पूर्व विधायक रामलल्लू वैश्य, निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, राजेंद्र द्विवेदी, सुनीता वर्मा, मनीष सिंह, सरदार सुखदेव सिंह, राजकुमार वैस, नरेश शाह, अभिनव जैन, राजाराम केसरी, बैकुंठ शाह और दीपा सिंह सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्धजनों ने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष भारतेंदु पांडेय ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री विक्रम सिंह, जिला उपाध्यक्ष विनोद चौबे, प्रदेश मंत्री सीमा जायसवाल, जिला मंत्री संदीप झा, महिला मोर्चा अध्यक्ष रिचा सिंह, वरिष्ठ नेत्री आशा यादव, पूर्व प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह, मंडल अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, नीरज पांडे, विनोद सिंह कुरुवंशी, कमलेश वर्मा, कमलेश शाह, अशोक शाह, संजय सिंह, संजय दुबे, आशीष बैस, पुनीत शुक्ला, अर्जुन शाह, राजकुमार विश्वकर्मा, संतोष शाह, आर.टी. पटेल और महेंद्र सिंह पटेल सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।