Satna News: सतना में हाई कोर्ट के निर्देश पर बिजली लाइनों के प्रतिबंधित कॉरिडोर में निर्माणों पर कार
Cyber News: डिजिटल धोखाधड़ी: सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- बैंक बने जवाबदेह; व्हाट्सएप ने बताया 9400 खाते
Singrauli News: राष्ट्र की एकता, लोकतंत्र और आंतरिक सुरक्षा पर भाजपा की संगोष्ठी
Singrauli News: राष्ट्र की एकता, लोकतंत्र और आंतरिक सुरक्षा पर भाजपा की संगोष्ठी
Sidhi News: तीन माह से मानदेय का इंतजार, पंचायत कर्मचारियों पर आर्थिक संकट
Mp News: चक्रवात के असर से ओडिशा में बाढ़, 300 गांव प्रभावित; 9 ट्रेनें रद्द, 14 के बदले मार्ग
Singrauli News: धनहाँ के सरकारी स्कूल में शिक्षक की अनुपस्थिति का वीडियो वायरल, जांच की मांग
Singrauli News: मोरवा में पुल से 15 फीट नीचे गिरा कोयले से भरा ट्रेलर, चालक गंभीर
Singrauli News: बैगा विकास प्राधिकरण में सीधी-सिंगरौली को शामिल करने की मांग, सैकड़ो आदिवासियों ने कि
Singrauli News: सिंगरौली में तेज हवाओं के साथ बारिश, तापमान में गिरावट
Satna News: Action taken against constructions within restricted power line corridors in Satna, following High Court directives.
एमपी ट्रांसको ने 94 लोगों को जारी किए नोटिस, डिलौरा क्षेत्र में सबसे अधिक निर्माण चिह्नित
Satna News: भोपाल। मध्यप्रदेश हाई कोर्ट के निर्देशों के पालन और विद्युत दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने सतना जिले में ट्रांसमिशन लाइनों के प्रतिबंधित कॉरिडोर में किए गए निर्माणों के विरुद्ध अभियान शुरू किया है। इसके तहत पांच ट्रांसमिशन लाइनों के प्रतिबंधित कॉरिडोर में निर्माण किए जाने पर संबंधित लोगों को कुल 94 नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें अधिकांश निर्माण डिलौरा क्षेत्र में चिह्नित किए गए हैं।
एमपी ट्रांसको स्थानीय प्रशासन के सहयोग से लोगों को प्रतिबंधित कॉरिडोर में निर्माण से होने वाले गंभीर विद्युत जोखिमों के प्रति जागरूक भी कर रहा है। कंपनी का उद्देश्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना और संभावित विद्युत दुर्घटनाओं को रोकना है।
पांच ट्रांसमिशन लाइनों के कॉरिडोर में निर्माण चिह्नित
सतना जिले में जिन ट्रांसमिशन लाइनों के प्रतिबंधित कॉरिडोर में निर्माण चिह्नित किए गए हैं, उनमें 132 केवी सतना सीमेंट, 132 केवी सतना-प्रिज्म सीमेंट, 132 केवी सतना-रामपुर, 132 केवी सतना-उचेहरा और 220 केवी सतना-कटनी ट्रांसमिशन लाइन शामिल हैं।
इन लाइनों के नीचे और आसपास सुरक्षा मानकों के विपरीत किए गए निर्माण लोगों के लिए गंभीर खतरा बन सकते हैं। तेज हवा या अन्य कारणों से विद्युत तारों के झूलने पर मकानों, दुकानों और दूसरी संरचनाओं के नजदीक दुर्घटना की आशंका बढ़ सकती है। तारों के सीधे संपर्क के अलावा विद्युत आर्क के कारण भी जानलेवा हादसा हो सकता है।