Singrauli News: विकास योजनाओं की निगरानी अब डिजिटल टूलकिट से, अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
Singrauli News: NEET-JEE कोचिंग में लापरवाही पर शिक्षा विभाग सख्त, दो स्कूलों के प्राचार्यों को नोटि
Singrauli News: बारिश ने बेनकाब किया सिंगरौली के विकास का सच, सड़कें बनीं तालाब और गड्ढों में गुम हु
Singrauli News: प्रचंड प्रहार के संस्थापक अमित तिवारी को साढ़े चार महीने बाद हाईकोर्ट से मिली जमानत
Singrauli News: बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर भक्ति में डूबा विंध्यनगर, सामुदायिक भवन में उमड़े श्रद्धा
Singrauli News: कॉलेज मोड़ पर रोजाना जाम से जूझ रहे लोग, यातायात पुलिस की मौजूदगी के बावजूद बिगड़ी व
Singrauli News: एनसीएल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस और पारदर्शित
Singrauli News: जयंत हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, दोषियों पर कार्रवाई का
Sonbhadra News: रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जेब से निकले कई आधार कार्ड और मनरेगा जॉब क
Singrauli News: वार्ड 38 में भैंसासुर एवं घमसान ठाकुर प्रांगण का होगा कायाकल्प, 9.35 लाख से शुरू हुआ
Singrauli News: Administration on alert to prevent child marriages on Devuthani Gyaras; flying squads deployed across five tehsils.
20 नवंबर को विवाह समारोहों पर रहेगी विशेष निगरानी, जिला और ब्लॉक स्तर पर 24 घंटे सक्रिय रहेंगे कंट्रोल रूम
Singrauli News: सिंगरौली। देवउठनी ग्यारस पर होने वाले विवाह आयोजनों के बीच बाल विवाह की आशंका को देखते हुए सिंगरौली जिला प्रशासन ने निगरानी व्यवस्था सख्त कर दी है। जिले में बाल विवाह रोकने के लिए पांच तहसीलों में विशेष उड़नदस्ते गठित किए गए हैं, जबकि जिला और ब्लॉक स्तर पर 24 घंटे सक्रिय कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अंकित अस्थाना ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बाल विवाह की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच और वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार के ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान के तहत यह विशेष व्यवस्था की गई है। आगामी 20 नवंबर को देवउठनी ग्यारस के अवसर पर आयोजित होने वाले विवाह समारोहों को देखते हुए प्रशासन ने ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने की तैयारी की है।
पांच तहसीलों में विशेष उड़नदस्ते गठित
कलेक्टर के निर्देश पर बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तर पर कोर ग्रुप गठित किए गए हैं। वहीं वैढ़न, देवसर, चितरंगी, माड़ा और सरई तहसीलों में विशेष उड़नदस्ते बनाए गए हैं। इन दलों में तहसीलदार, थाना प्रभारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक और विकासखंड शिक्षा अधिकारी शामिल हैं। उड़नदस्ते विवाह स्थलों का निरीक्षण करेंगे और बाल विवाह की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करेंगे।
18 वर्ष से कम उम्र की किशोरियों के परिवारों पर विशेष निगरानी
प्रशासन ने ग्राम और वार्ड स्तर पर सूचना दल गठित करने के निर्देश भी दिए हैं। इन दलों में शिक्षक, आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ता, एएनएम, स्वसहायता समूह की सदस्य, शौर्यादल, पंचायत सचिव और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही 18 वर्ष से कम उम्र की अविवाहित किशोरियों के परिवारों से संपर्क कर उन्हें बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने और विशेष निगरानी रखने को कहा गया है।
स्कूल-कॉलेजों में चलेंगे जागरूकता अभियान
बाल विवाह के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता रैलियां, दीवार लेखन तथा स्वसहायता समूहों के माध्यम से ग्राम स्तर पर सामूहिक चर्चाएं आयोजित की जाएंगी। 20 नवंबर को ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों के पंच, सरपंच, पंचायत सचिव, अध्यक्ष एवं पार्षद बाल विवाह रोकने की शपथ लेंगे। शपथ पत्र पंचायत और वार्ड कार्यालयों में प्रदर्शित किए जाएंगे।
बाल विवाह की सूचना इन नंबरों पर दें
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि कहीं भी बाल विवाह की जानकारी मिलने पर तत्काल सूचना दें। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 181, 1098 और 112 जारी किए गए हैं। इसके अलावा स्थानीय कंट्रोल रूम अथवा भारत सरकार के बाल विवाह मुक्त भारत पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बाल विवाह सामाजिक कुरीति होने के साथ कानूनन अपराध भी है। इसकी रोकथाम केवल सरकारी कार्रवाई से संभव नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सतर्कता और सहभागिता जरूरी है।