Singrauli News: विकास योजनाओं की निगरानी अब डिजिटल टूलकिट से, अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
Singrauli News: NEET-JEE कोचिंग में लापरवाही पर शिक्षा विभाग सख्त, दो स्कूलों के प्राचार्यों को नोटि
Singrauli News: बारिश ने बेनकाब किया सिंगरौली के विकास का सच, सड़कें बनीं तालाब और गड्ढों में गुम हु
Singrauli News: प्रचंड प्रहार के संस्थापक अमित तिवारी को साढ़े चार महीने बाद हाईकोर्ट से मिली जमानत
Singrauli News: बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर भक्ति में डूबा विंध्यनगर, सामुदायिक भवन में उमड़े श्रद्धा
Singrauli News: कॉलेज मोड़ पर रोजाना जाम से जूझ रहे लोग, यातायात पुलिस की मौजूदगी के बावजूद बिगड़ी व
Singrauli News: एनसीएल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस और पारदर्शित
Singrauli News: जयंत हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, दोषियों पर कार्रवाई का
Sonbhadra News: रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जेब से निकले कई आधार कार्ड और मनरेगा जॉब क
Singrauli News: वार्ड 38 में भैंसासुर एवं घमसान ठाकुर प्रांगण का होगा कायाकल्प, 9.35 लाख से शुरू हुआ
Singrauli News: A young man died after being hit by a trailer in Dudhichua mine area, questions raised on security system
Singrauli News: सिंगरौली। शक्तिनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनसीएल दुधिचुआ खदान क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। जानकारी के अनुसार, कोल डिस्पैच बैरियर पास स्थित पार्किंग एरिया में खड़े एक युवक को तेज रफ्तार ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान लगभग 35 वर्षीय युवक के रूप में की गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर युवक से जा टकराया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तत्काल आसपास मौजूद लोगों ने उसे एनटीपीसी संजीवनी अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों और मजदूर संगठन ने इस हादसे के बाद एनसीएल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कोल डिस्पैच क्षेत्र में सेफ्टी के नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। ट्रक और ट्रेलरों की आवाजाही के बीच मजदूरों व स्थानीय लोगों की सुरक्षा को लेकर कोई ठोस इंतज़ाम नहीं हैं।हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी और आक्रोश का माहौल है। मजदूरों का कहना है कि अगर प्रबंधन समय रहते सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करता तो इस तरह की दर्दनाक घटना को रोका जा सकता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया जारी है।