Trending Now

Singrauli News: माडा क्षेत्र में मात्र 3 घंटों में हुए 180 एम.एम वर्षा, कलेक्टर, एसपी ने लिया जायजा

Rama Posted on: 2025-07-25 15:15:00 Viewer: 198 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: माडा क्षेत्र में मात्र 3 घंटों में हुए 180 एम.एम वर्षा, कलेक्टर, एसपी ने लिया जायजा Singrauli News: 180 mm rainfall occurred in Mada area in just 3 hours, Collector, SP took stock

Singrauli News: कलेक्टर सिंगरौली चन्द्र शेखर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री द्वारा संयुक्त रूप से अत्यधिक वर्षा वाले ग्राम माडा, सुलियरी एवं छतौली का लिया गया  जायज़ा। पिछले 50 वर्षों की तुलना में दिनांक 24 जुलाई 2025 की अर्धरात्रि पश्चात माडा क्षेत्र में रिकॉर्ड तोड़ 180 एम.एम वर्षा हुए है। जिसके कारण कई घरों में पानी भरने एवं आवागमन के क्षेत्रों में जल भराव की सूचना प्राप्त हुई थी । तत्काल पश्चात प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव के उपचार उपलब्ध कर दिए गए है । जहां भी जल का भराव था जेसीबी से खोद कर जल भराव को समाप्त किया गया है  एवं जिन घरों में क्षति हुए है उनको सहायत राशि उपलब्ध करने हेतु प्रकरण तैयार किए जा रहे हैं। साथ ही ऐसे लोगों को जिनके घर क्षतिग्रस्त हुए है उनके लिए राहत का कार्य भी प्रारंभ कर दिए गया है।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall