Trending Now

Sidhi News: “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के तहत भुईमाड़ पुलिस ने

Rama Posted on: 2025-07-24 11:04:00 Viewer: 256 Comments: 0 Country: India City: Sidhi

Sidhi News: “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के तहत भुईमाड़ पुलिस ने Sidhi News: Under the campaign "Staying away from drugs is important", Bhuimad police

नागरिकों को नशामुक्त जीवन जीने की दिलाई शपथ

Sidhi News: भुईमाड़। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन एवं मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में संचालित “नशे से दूरी है जरूरी” जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत भुईमाड़ थाना पुलिस द्वारा गुरुवार को व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में थाना प्रभारी डी. डी. सिंह ने ग्राम एवं नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों को नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी एवं नशामुक्त जीवन जीने की शपथ दिलाई।

थाना प्रभारी श्री सिंह ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को हानि पहुंचाता है, बल्कि परिवार एवं समाज पर भी इसके गंभीर दुष्परिणाम होते हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके। इसी क्रम में भुईमाड़ पुलिस ने सूर्योदय पब्लिक स्कूल, गैवटा पहुंचकर स्कूली छात्रों को भी नशे से दूर रहने की सीख दी और नशामुक्त जीवन की शपथ दिलाई। छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ अभियान में भाग लेते हुए नशे के खिलाफ आवाज बुलंद की।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall