Trending Now

Sidhi News: निर्माणकार्य एवं योजनाओं के क्रियान्वयन में देरी न हो: विश्वामित्र पाठक

Rama Posted on: 2025-07-26 11:18:00 Viewer: 145 Comments: 0 Country: India City: Sidhi

Sidhi News: निर्माणकार्य एवं योजनाओं के क्रियान्वयन में देरी न हो: विश्वामित्र पाठक Sidhi News: There should be no delay in the implementation of construction work and schemes: Vishwamitra Pathak

Sidhi News: सिंगरौली, विधानसभा क्षेत्र में स्वीकृत सभी निर्माण व विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराएं तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन पूरी पारदर्शिता से समय सीमा में कराएं जिससे हर पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। उक्त आशय के विचार क्षेत्रीय विधायक विश्वामित्र पाठक ने देवसर में जनपद सभागार मेंआयोजित समीक्षा बैठक के दौरान व्यक्त किए।

दिनांक 25.07.2025 को जनपद सभागार देवसर में विभागीय जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की खण्ड स्तरीय समीक्षा बैठक विश्वामित्र पाठक विधायक सिहावल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुई। बैठक में सभी विभागों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा हुई। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा के दौरान बिगड़े हैंडपंपों का सुधार तत्परता से कराने के लिए कहा गया। नलजल का कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय सीमा में पूरा करे तथा योजना पूरा होने के बाद ही पंचायत को हैंडओवर करें। जल निगम की समीक्षा में पाइप लाइन एवं टंकी निर्माण का कार्य गुणवत्ता एवं शीघ्रता से कराने के लिए निर्देशित किया गया। जनपद की समीक्षा में अधिक से अधिक सामूहिक एवं हितग्राही कार्यों विशेषकर एक बगिया मां के नाम में पात्र हितग्राहियों का चिन्हांकन करने एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के लिए कहा गया। सभी अस्पतालों, आंगनवाड़ी केंद्रों में पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था कराने के लिए कहा गया।

सहकारिता की समीक्षा में सभी किसानों को समय पर यूरिया, डीएपी की आवश्यकतानुसार उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। निर्माण एजेंसियों पी डब्लू डी, आर ई एस, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क के अधिकारियों को मार्ग निर्माण के कार्य शीघ्रता से पूर्ण कराने, मार्गों के मरम्मत का कार्य प्राथमिकता से कराएं जिससे आवागवन में कोई दिक्कत न हो। कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान किसानों को खरीफ फसलों के बीज का वितरण शीघ्रता से कराने के लिए कहा गया। शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान पाठ्य पुस्तक, गणवेश एवं सायकल का वितरण समय पर कराने के लिए निर्देशित किया गया। पशुपालन विभाग की समीक्षा में संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं में पात्र हितग्राहियों का चयन कर योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कहा गया। आजीविका मिशन की समीक्षा में गौ शालाओ का संचालन अच्छे से करने एवं गौवंश के संरक्षण के लिए प्रत्येक पंचायत या सीएलएफ स्तर पर बांडा की व्यवस्था के लिए कहा गया। बिजली विभाग को विद्युत विहीन टोले मजरों में विद्युतीकरण करने खराब केबिल व ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए कहा गया। मुख्य अतिथि विश्वामित्र पाठक विधायक सिहावल ने खंड स्तरीय अधिकारियों से योजनाओं का क्रियान्वयन तत्परता से करने एवं पात्रतानुसार योजनाओं का लाभ समय पर दिलाने के लिए कहा।

समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से प्रणव पाठक अध्यक्ष ज.प. देवसर, अखिलेश सिंह एसडीएम देवसर, संजीव तिवारी सीईओ जनपद पंचायत देवसर, श्रीमती जागृति तिवारी एसडीओपी देवसर, सहित खंड स्तरीय विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall