Singrauli News: कोतवाली क्षेत्र में सफेद पत्थरों का अवैध कारोबार, रोजाना 5 से 10 ट्रैक्टरों से ढुलाई
Singrauli News: एनसीएल में ‘बिकमिंग साइबर ब्लैक बेल्ट’ सत्र, एआई आधारित साइबर अपराधों से बचाव के बता
Singrauli News: एनटीपीसी सिंगरौली के स्वास्थ्य शिविर में 150 ग्रामीणों की जांच, निःशुल्क दवाएं वितरि
Singrauli News: सिद्धाश्रम धाम में 22 सेवकों को मिला श्रमशक्ति पुरस्कार
UP Headmaster Bharti 2026: उत्तर प्रदेश में हेडमास्टर के 1172 पदों पर रजिस्ट्रेशन स्टार्ट
PM Modi to Visit Varanasi, Bhubaneswar on Sunday; to Inaugurate Garment Facility, RBI Data Centre
UP TGT Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में टीजीटी के 17,735 पदों पर आवेदन आज से शुरू
RRB Station Master Recruitment 2026: स्टेशन मास्टर के पदों पर रजिस्ट्रेशन 27 अक्टूबर से स्टार्ट होगा
Singrauli News: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, महिला और पुरुष की मौत, तीन गंभीर
Sidhi News: सीधी में कार्बाइड गन के निर्माण, बिक्री और इस्तेमाल पर प्रतिबंध
Sidhi News: Plantation was done under the leadership of Jan Abhiyan Parishad under Navankur Sakhi Yojana
Sidhi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के अध्यक्ष डॉ मोहन यादव की मंशानुसार प्रदेश की मातृ शक्तियों को पर्यावरण संरक्षण के साथ जोड़ने के उद्देश्य से अद्वितीय पहल का शुभारंभ करते हुए नवांकुर सखी योजना मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के द्वारा संचालित की जा रही है। योजना के अंतर्गत सीधी जिले के पांच विकासखंडों में चयनित 25 आदर्श ग्रामों में 100-100 मातृ शक्तियों का पंजीयन कर 11-11 पौधे वितरित करने की योजना तैयार की गई है। उक्त के अनुक्रम में हरियाली अमावस्या दिनांक 24 जुलाई 2025 से कार्यक्रम का शुभारंभ कर 30 जुलाई 2025 तक 28000 पौधों का वितरण करना लक्ष्य रखा गया है। दिनांक 24 जुलाई को विकासखंड मझौली के आदर्श ग्राम सेंधवा विकासखंड रामपुर नैकिन के आदर्श ग्राम पंखुरी 586 विकासखंड सीधी के आदर्श ग्राम कोल्हू डीह तथा विकास खंड मझौली के आदर्श ग्राम पाड में हरियाली यात्रा के अंतर्गत कलश यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। तदुपरांत उपस्थित अतिथियों के द्वारा प्रत्येक मातृशक्ति को 11-11 पौधे वितरित कर उनके पोषण और संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा भेजे गए वीडियो संदेश का वाचन कर पौधारोपण का कार्य किया गया। मातृ शक्तियों को पुष्प वर्षा के उपरांत आभार प्रदर्शन कर कार्यक्रम का समापन हुआ। समस्त चारों स्थान में जिला समन्वयक मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के साथ ही विकासखंड समन्वयक एवं नवांकुर संस्थाएं तथा परामर्शदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।