Trending Now

Sidhi News: कमिश्नर ने पर्यटन कॉन्क्लेव के संबंध में दिए निर्देश

Rama Posted on: 2025-07-26 11:18:00 Viewer: 91 Comments: 0 Country: India City: Sidhi

Sidhi News: कमिश्नर ने पर्यटन कॉन्क्लेव के संबंध में दिए निर्देश Sidhi News: Commissioner gave instructions regarding tourism conclave

Sidhi News: कमिश्नर बीएस जामोद ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर्स से पर्यटन कॉन्क्लेव की तैयारियों की जानकारी ली। कमिश्नर ने कहा कि कलेक्टर अपने जिले के जनप्रतिनिधि तथा पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों की सूची आज ही उपलब्ध कराकर उनकी पर्यटन कॉन्क्लेव में भागीदारी सुनिश्चित करें। पर्यटन उद्योग को गति देने के लिए कॉन्क्लेव इस क्षेत्र के लिए बड़ा अवसर है। इसमें 600 से अधिक पर्यटन उद्योग से जुड़े डेलिगेट्स भाग ले रहे हैं। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में कलेक्टर रीवा श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 26 जुलाई को रीवा के कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम में रीजनल पर्यटन कॉन्क्लेव का शाम 6 बजे शुभारंभ करेंगे। समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। समारोह में पर्यटन व्यवसाय से जुड़े विशिष्ट व्यक्तियों का भी उद्बोधन होगा। कॉन्क्लेव में 27 जुलाई को अलग-अलग सत्रों में तीन दलों द्वारा रीवा संभाग में पर्यटन की संभावनाएं, पर्यटन उद्योग की चुनौतियाँ तथा पर्यटन क्षेत्र में निवेश के संबंध में विचार मंथन करेंगे। दोपहर बाद इन दलों को बघेला म्यूजियम रीवा, पुरवा जलप्रपात, बसामन मामा गौ अभ्यारण्य तथा मुकुंदपुर व्हाइट टाईगर सफारी का भ्रमण कराया जाएगा।

कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी द्वारा जिले से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराई गई। डिप्टी कलेक्टर एसपी मिश्रा, उपखण्ड अधिकारी मझौली आरपी त्रिपाठी तथा जिला जनसम्पर्क अधिकारी मुकेश मिश्रा एनआईसी से वीडियो कांफ्रेंसिंग में सम्मिलित हुए।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall