Singrauli News: विकास योजनाओं की निगरानी अब डिजिटल टूलकिट से, अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
Singrauli News: NEET-JEE कोचिंग में लापरवाही पर शिक्षा विभाग सख्त, दो स्कूलों के प्राचार्यों को नोटि
Singrauli News: बारिश ने बेनकाब किया सिंगरौली के विकास का सच, सड़कें बनीं तालाब और गड्ढों में गुम हु
Singrauli News: प्रचंड प्रहार के संस्थापक अमित तिवारी को साढ़े चार महीने बाद हाईकोर्ट से मिली जमानत
Singrauli News: बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर भक्ति में डूबा विंध्यनगर, सामुदायिक भवन में उमड़े श्रद्धा
Singrauli News: कॉलेज मोड़ पर रोजाना जाम से जूझ रहे लोग, यातायात पुलिस की मौजूदगी के बावजूद बिगड़ी व
Singrauli News: एनसीएल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस और पारदर्शित
Singrauli News: जयंत हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, दोषियों पर कार्रवाई का
Sonbhadra News: रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जेब से निकले कई आधार कार्ड और मनरेगा जॉब क
Singrauli News: वार्ड 38 में भैंसासुर एवं घमसान ठाकुर प्रांगण का होगा कायाकल्प, 9.35 लाख से शुरू हुआ
Sidhi News: Collector inspects the double-lock fertilizer center in Churhat; issues instructions for distribution via e-tokens.
खाद की उपलब्धता और भंडारण व्यवस्था का लिया जायजा, किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने पर दिया जोर
Sidhi News: सीधी। जिले में खाद की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को लेकर प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है। किसानों को बिना परेशानी समय पर खाद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर विकास मिश्रा ने डबल लॉक खाद भंडारण केंद्र चुरहट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खाद के उपलब्ध स्टॉक, भंडारण की स्थिति और किसानों को खाद वितरण की प्रक्रिया का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों से खाद की वर्तमान उपलब्धता और किसानों की मांग के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार निर्धारित समय पर खाद उपलब्ध कराई जाए। वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ई-टोकन प्रणाली के माध्यम से खाद वितरण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से वितरण प्रक्रिया सुव्यवस्थित होगी और पात्र किसानों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत खाद मिल सकेगी।
स्टॉक और वितरण पर नियमित निगरानी के निर्देश
कलेक्टर ने अधिकारियों को खाद के स्टॉक और वितरण का नियमित रिकॉर्ड संधारित करने तथा उपलब्धता पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद प्राप्त करने में किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए। खाद की उपलब्धता और वितरण से संबंधित जानकारी समय पर किसानों तक पहुंचाई जाए, ताकि उन्हें अनावश्यक रूप से केंद्र के चक्कर न लगाने पड़ें।
किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से करें निराकरण
कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ खाद वितरण व्यवस्था का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाए और खाद वितरण में पारदर्शिता एवं सुचारु प्रबंधन को प्राथमिकता दी जाए। निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी चुरहट अजय शर्मा सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।